ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

अमित शाह के बिहार दौरे पर बोले तेजस्वी, मैं उनसे कई उम्मीद कर रहा हूं

DELHI : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्‍वी यादव ने दिल्ली पहुंचते ही बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां एक साथ आ रही है। सीएम नीतीश कुमार ने जो पहल किया

अमित शाह के बिहार दौरे पर बोले तेजस्वी, मैं उनसे कई उम्मीद कर रहा हूं
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्‍वी यादव ने दिल्ली पहुंचते ही बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां एक साथ आ रही है। सीएम नीतीश कुमार ने जो पहल किया है अब उसका प्रभाव दिख रहा है। तेजस्वी ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि अब 2019 वाली गलती दोबारा नहीं होगी। एक बार जो गलती हुई, उसका आज पूरा देश खामियाजा भुगत रहा है। 



इस दौरान तजस्वी ने बीजेपी पर भी हमला बोला। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा है कि आज देश की जो हालत हो गई है, वह जनता देख रही है। काम की बात करने की जगह बेकार की बात ज्यादा होती है। जिन मुद्दों पर बात होनी चाहिए उसे नज़र अंदाज़ किया जाता है। न पढ़ाई है न दवाई, कमाई सिंचाई और रोजगार है। वहीं, अमित शाह के पटना दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वो पटना आ रहे हैं तो अच्छी बात है। मैं चाहूंगा कि वो बिहार के लिए कुछ अच्छा करें। 



आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली से पटना लौटने के बाद डिप्टी सीएम भी दिल्ली रवाना हो गए। तेजस्वी के दिल्ली दौरे को भी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि मैं यहां सियासी कारणों से नहीं बल्कि अपने पर्सनल काम से आया हूं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें