ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

आज शाम पटना आएंगे मोहन भागवत, 4 दिनों तक बिहार में रहेंगे

PATNA : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज यानी शुक्रवार को पटना आ रहे हैं। वे आज से लेकर अगले चार दिनों तक बिहार में ही रहेंगे। आज शाम मोहन भागवत पटना की धरती पर कदम

आज शाम पटना आएंगे मोहन भागवत, 4 दिनों तक बिहार में रहेंगे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज यानी शुक्रवार को पटना आ रहे हैं। वे आज से लेकर अगले चार दिनों तक बिहार में ही रहेंगे। आज शाम मोहन भागवत पटना की धरती पर कदम रखेंगे। इसके बाद कल यानी शनिवार को सुबह वे बक्सर के लिए रवाना होंगे, जहां संत स्व मामाजी के पुण्य स्मरण में आयोजित कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे। शनिवार की रात वे फिर वापस लौट आएंगे और राजेंद्र नगर स्थित विजय निकेतन में ठहरेंगे।



इसके बाद रविवार को मोहन भागवत सुबह छपरा के मलखाचक में स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां स्वतंत्रता सेनानी भगवान सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। मलखाचक के ऐतिहासिक जासा सिंह मैदान में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के सम्मान कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उनके हाथों रवींद्र कुमार द्वारा लिखी गई किताब ‘स्वतंत्रता आंदोलन की बिखरी कड़ियां' का विमोचन किया जाएगा। 



फिर सुबह 10 बजे वहां से दरभंगा के लिए रवाना होंगे। दरभंगा में संघ के कार्यकर्ता बैठक में मार्गदर्शन देंगे। आखिरी दिन यानी 28 नवंबर को मोहन भागवत सुबह संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद अपने आगे के कार्यक्रम के लिए दरभंगा से रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन को लेकर पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। कार्यकर्ताओं में स्वागत को लेकर गज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें