ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

5 साल में एक शौचालय का अवैध निर्माण नहीं तोड़ पायी नीतीश सरकार, विधान परिषद में आया दिलचस्प मामला

PATNA : सुनने में यह बात थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन ये बिल्कुल सच है सरकार पिछले 5 साल में एक शौचालय का अवैध निर्माण नहीं तोड़ सकी. बिहार विधान परिषद में इस मामले को आज आरजेडी के एमएलसी सुबोध राय

5 साल में एक शौचालय का अवैध निर्माण नहीं तोड़ पायी नीतीश सरकार,  विधान परिषद में आया दिलचस्प मामला
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सुनने में यह बात थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन ये बिल्कुल सच है सरकार पिछले 5 साल में एक शौचालय का अवैध निर्माण नहीं तोड़ सकी. बिहार विधान परिषद में इस मामले को आज आरजेडी के एमएलसी सुबोध राय ने उठाया. प्रश्नोत्तर काल में नगर विकास एवं आवास विभाग से हाजीपुर में एक व्यक्ति के निजी जमीन में सरकारी योजना की राशि से शौचालय निर्माण कराए जाने का मामला उठाया.

आरजेडी एमएलसी सुबोध राय ने कहा कि हाजीपुर के रहने वाले विष्णु देव राय के जमीन में किसी दूसरे व्यक्ति ने सरकार की योजना का लाभ लेते हुए अवैध तरीके से शौचालय का निर्माण करा लिया. इस मामले को लेकर वह पहले भी विधान परिषद में सवाल उठ चुके हैं उन्हें सरकार की तरफ से कहा गया था कि लोक शिकायत निवारण के तहत इस मामले को सुलझा लिया जाएगा. लोक सेवा शिकायत निवारण से 6 बार पीड़ित विष्णु देव राय के पक्ष में फैसला आ चुका है लेकिन अब भी अवैध निर्माण जस का तस बना हुआ है.

 इसके जवाब में राज्य के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है. सरकार ने यह स्वीकार किया कि निर्माण अवैध है लेकिन हकीकत यही है कि अब तक के अवैध निर्माण को तोड़ा नहीं जा सका. इस मामले को लेकर विधान परिषद में कई अन्य सदस्यों ने भी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए. आरजेडी एमएलसी के साथ-साथ जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने भी इस मामले को बेहद गंभीर बताया. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें