ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

40 घंटे के बाद रांची में हुए 'प्रकट', दिल्ली से 'लापता' हेमंत सोरेन, विधायकों के साथ होगी बड़ी बैठक

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को करीब 40 घंटे बाद रांची पहुंच गए हैं। वे अचानक दिल्ली से गायब हो गए थे। प्रवर्तन निदेशालय कथित जमीन धोखाधड़ी केस से जुड़े

40 घंटे के बाद रांची में हुए 'प्रकट', दिल्ली से 'लापता' हेमंत सोरेन, विधायकों के साथ होगी बड़ी बैठक
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को करीब 40 घंटे बाद रांची पहुंच गए हैं। वे अचानक दिल्ली से गायब हो गए थे। प्रवर्तन निदेशालय कथित जमीन धोखाधड़ी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत से पूछताछ करना चाहती है। दो दिन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रांची में होने की पुष्टि हो गई है।  आज सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन भी पहुंचे। 


मिली जानकारी के अनुसार, जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार 30 जनवरी की दोपहर रांची पहुंचे। वे सोमवार 29 जनवरी से लापता थे। अभी वे अपने पिता शिबू सोरेन से मिलने मोरहाबादी जा रहे हैं। 27 जनवरी को वे चार्टर प्लेन से दिल्ली गए थे, कुछ बैठकें कीं थी, उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं थी।


वहीं, बीजेपी ने सीएम सोरेन को लापता मुख्यमंत्री बताकर झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने तक मांग कर डाली थी। बीजेपी नेता निशिकांत दुबे का कहना है कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।इसलिए यह सारा खेल किया जा रहा है।  गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने और राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है। सत्तारूढ़ गठबंधन को आशंका है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी गिरफ्तार कर सकती है। झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं।


उधर, गठबंधन के सभी विधायक रांची के सर्किट हाउस में रुकेंगे। ईडी की पूछताछ और एक्शन पर नजर रखी जाएगी. फिलहाल, जांच एजेंसी हेमंत की तलाश कर रही है। इसी बीच रांची के SDM ने मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और ED दफ्तर के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है, जो आज रात 10 बजे तक लागू रहेगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें