ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

‘4 करोड़ लोग बिहार छोड़कर चले गए.. सरकार वोट की राजनीति में व्यस्त’ BJP सांसद ने लोकसभा में बताई नीतीश की नाकामी

PATNA: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी ने बिहार के प्रवासी मजदूरों का मामला उठाया। बीजेपी सांसद ने सदन को बताया कि नीतीश सरकार की न

‘4 करोड़ लोग बिहार छोड़कर चले गए.. सरकार वोट की राजनीति में व्यस्त’ BJP सांसद ने लोकसभा में बताई नीतीश की नाकामी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी ने बिहार के प्रवासी मजदूरों का मामला उठाया। बीजेपी सांसद ने सदन को बताया कि नीतीश सरकार की नाकामी के कारण बिहार से अबतक चार करोड़ लोग बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों का रूख कर चुके हैं।


लोकसभा में रुडी ने कहा कि बिहार की सरकार ने जातीय गणना के आधार पर सिर्फ वोट की राजनीति की है। बिहार के लोगों को उसे कोई चिंता नहीं है। आज देश के किसी भी हिस्से में बड़ा हादसा होता है तो उसमें मरने वाले बिहारी ही होते हैं। अबतक जितने भी हादसों में लोगों की जाने गईं उसमें कोई न कोई बिहारी जरूर रहा है।


उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक बिहार के मजदूर काम कर रहे हैं। बिहार के लोग कश्मीर में आतंकियों की गोली के शिकार हो रहे हैं लेकिन बिहार सरकार का इसपर कोई ध्यान नहीं है। राज्य की 14 करोड़ की आबादी में से 4 करोड़ लोग बिहार छोड़ कर पलायन कर गए हैं और दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। 4 करोड़ में से 3 करोड़ वो लोग हैं, जिनकी जातीय गणना कराई जाती है और बिहार की सरकार वोट की राजनीति करती है।


बता दें कि कर्नाटक के विजयपुरा के औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में मशीन के क्षतिग्रस्त होने से कई मजदूर 100 टन मक्के के ढेर के नीचे दब गये थे और दम घुटने से सभी की मौत हो गयी थी। मरने वालों में सात मजदूर बिहार के रहने वाले थे। रुडी ने मृतक मजदूरों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग बिहार सरकार से की है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें