ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: एक करोड़ मीटर कपड़े का पोशाक बनाएंगी जीविका दीदियां, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: एक करोड़ मीटर कपड़े का पोशाक बनाएंगी जीविका दीदियां, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान AI Enabled Negev LMG: शत्रुओं को खुद पहचान कर ख़त्म करेगी भारतीय सेना की यह मशीन गन, 14,000 फीट पर हुआ सफल परीक्षण BSNL Special Offer: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में BSNL लेकर आया खास ऑफर, कैशबैक के साथ सेना को होगा योगदान BSNL Special Offer: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में BSNL लेकर आया खास ऑफर, कैशबैक के साथ सेना को होगा योगदान Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Bihar News: महिला CO ने किया खेल...DM ने पकड़ लिया, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दे दिया यह दंड... Patna Firing Case: पटना के धनरूआ गोलीकांड में पुलिस का एक्शन, 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; दारोगा समेत तीन को मारी थी गोली Patna Firing Case: पटना के धनरूआ गोलीकांड में पुलिस का एक्शन, 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; दारोगा समेत तीन को मारी थी गोली

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक बार फिर देश की बेटियों ने लहराया परचम

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक बार फिर देश की बेटियों ने लहराया परचम

23-May-2023 04:11 PM

By First Bihar

DESK: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। पिछले साल की तरह इस बार भी देश की बेटियों ने परचम लहराया है। 2021 में टॉपरों की लिस्ट में नंबर वन से तीन तक लड़कियों का नाम था और इस बार की लिस्ट में एक से चार तक टॉपरों में लड़कियों का ही कब्जा है। 


पहले नंबर पर इशिता किशोर दूसरे पर गरिमा लोहिया जबकि तीसरे नंबर पर उमा हरति एन और चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा और पांचवे नंबर पर मयूर हजारिका का नाम इस लिस्ट में शामिल है। नंबर वन रैंक पर डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की इशिता किशोर का नाम है। इशिता ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 


वही डीयू के ही किरोड़ीमल कॉलेज की गरिमा लोहिया को दूसरा स्थान मिला है। जबकि IIT हैदराबाद से इंजीनियरिंग करने वाली उमा हरीती एन को तीसरा स्थान मिला है। वहीं डीयू के ही मिरांडा हाउस की स्मृति मिश्रा को चौथा स्थान मिला है। इस परीक्षा में कुल 933 उम्मीदवार सफल हुए हैं जिनमें 345 जनरल, EWS-99,OBC-263,SC-154,ST-72 उम्मीदवार शामिल हैं। जिसमें 180 IAS,200 IPS,38 IFS का चयन हुआ है। बता दें कि दूसरे स्थान पर बिहार की बेटी गरिमा लोहिया का नाम है। गरिमा लोहिया बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है। टॉप 10 में बिहार के दो उम्मीदवारों का नाम शामिल है। नीचे देखें पूरी लिस्ट...