ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी: दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम प्रशांत किशोर ने लालू के साथ-साथ राहुल गांधी पर बोला बड़ा हमला, कहा..संविधान लेकर घूमने वाले क्या अंबेडकर के अपमान का जवाब देंगे? BIHAR: मिट गया माथे पर लगा कलंक: पॉक्सो एक्ट में बुरी तरह से फंस चुके केशव को मिला नया जीवन दान नीट 2025 में गोल इन्स्टीट्यूट के छात्रों ने लहराया परचम, 5400 से अधिक छात्र सफल, 527 छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की उम्मीद Bihar Crime News: बिहार के पूर्व मंत्री की बहू को परिवार समेत जान से मारने की धमकी, जेठ पर गंभीर आरोप Bihar Crime News: बिहार के पूर्व मंत्री की बहू को परिवार समेत जान से मारने की धमकी, जेठ पर गंभीर आरोप BIHAR: शादी के 3 साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप KATIHAR: डॉक्टर-पुलिस की मिलीभगत से कोर्ट को गुमराह करने का मामला उजागर, 82 वर्षीया महिला को जेल भेजने की धमकी, सोशल एक्टिविस्ट ने किया पर्दाफाश BIHAR CRIME: मोतिहारी एसपी के नाम पर बनाया फेक फेसबुक अकाउंट, साइबर ठगों ने की पैसे की मांग Bihar Politics: ‘बिहार की सत्ता में लालू परिवार की कभी नहीं होगी वापसी’ बाबा साहेब के अपमान पर बोले रोहित कुमार सिंह

UP के बाद झारखण्ड पहुंचे सहनी, रांची में शक्ति प्रदर्शन

UP के बाद झारखण्ड पहुंचे सहनी, रांची में शक्ति प्रदर्शन

11-Mar-2022 04:17 PM

By

RANCHI : बिहार के पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री तथा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में कहा कि वे झारखंड सत्ता की नहीं निषादों और अति पिछड़ों के हक  और अधिकार की लड़ाई लडने आए हैं। श्री सहनी भगवान विरसा मुंडा की धरती झारखंड  पहुंचने के बाद भगवान बिरसा मुंडा और जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और फिर वीआईपी पार्टी का झारखंड में शुभारंभ करते हुए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। 


उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य निर्माण करने का मुख्य उद्देश्य था कि झारखंड का विकास हो सके। समाज के निचले, दबे कुचलों को उनका अधिकार मिल सके तथा वनवासियों को विकास के पथ पर लाया जा सके। झारखंड जन्म के बाद युवा हो गया, लेकिन आज भी यहां के लोगों की वही स्थिति बनी हुई है। यहां के युवा पलायन कर रहे हैं, मानव तस्करी के जरिए यहां की लडकियों का शोषण हो रहा है। 'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित  श्री सहनी ने कहा कि हमलोग जब से अति पिछड़ों के आरक्षण को 15 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की है, तब से राजनीतिक दलों के  वे निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आज इसी हक की लड़ाई लडने के लिए लोगों का प्यार मिलता है, तो फिर क्यों नहीं इनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ूं? 


उन्होंने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि मल्लाह जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाए। उन्होंने कहा ऐसा ही प्रस्ताव नीतीश सरकार केंद्र सरकार के पास भेज चुकी है।वीआईपी के नेता ने कहा कि अब तक अति पिछड़ों के कल्याण के लिए नारे खूब लगे, सियासत में इनके वोटों का भी खूब इस्तेमाल किया गया, लेकिन अब समय आ गया है यह अधिकार मांगा नहीं जाए बल्कि इसके लिए लड़ाई लड़ी जाए। श्री सहनी ने उपस्थित लोगों से पार्टी के साथ जुड़ने की अपील करते हुए भरोसा दिलाते हुए साफ लहजे में कहा कि वे झारखंड वापस लौटने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि वे यहां लड़ाई लडने और जीतने आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने गरीबी देखी है, मल्लाहों की बेरोजगारी का मुझे एहसास है।


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह वह धरती है जहां एक सामान्य परिवार में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। आज फिर से समय आ गया है जब अधिकारों और हक की लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वीआईपी का कारवां झारखंड की पावन भूमि तक पहुंच गई है और आपलोगों की मदद से लड़ाई हम जीतेंगे भी।