ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव पर ओवैसी की पैनी नजर, महागठबंधन को बता दिया जीत का फॉर्मूला; रखा यह प्रपोजल Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव पर ओवैसी की पैनी नजर, महागठबंधन को बता दिया जीत का फॉर्मूला; रखा यह प्रपोजल Bihar News: ट्रेन में तस्करी का खेल, 9 किलो गांजे के साथ कोच अटेंडेंट गिरफ्तार Bihar News: बिहार के बीजू आम को मिलेगी नई पहचान, यूपी के वैज्ञानिकों ने सलेक्ट कीं 23 किस्में; जानिए.. पूरा प्लान Bihar News: बिहार के बीजू आम को मिलेगी नई पहचान, यूपी के वैज्ञानिकों ने सलेक्ट कीं 23 किस्में; जानिए.. पूरा प्लान Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, मारपीट और फायरिंग में कई लोग घायल; 6 की हालत गंभीर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, मारपीट और फायरिंग में कई लोग घायल; 6 की हालत गंभीर Police Encounter: सिवान में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, गिरफ्त में आया कुख्यात Bihar Crime News: 26 वर्षीय को बदमाशों ने मारी गोली, मामा पर लगा आरोप Bihar Traffic Police: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर, पटना की तर्ज पर अब बाकी शहरों में भी मिलेगी यह सुविधा

तिलकोत्सव के दौरान लड़के वालों ने की हर्ष फायरिंग, लड़की के चचेरे भाई की मौत

तिलकोत्सव के दौरान लड़के वालों ने की हर्ष फायरिंग, लड़की के चचेरे भाई की मौत

25-May-2021 04:22 PM

By RANJAN

ROHTAS: तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की जान चली गयी। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक लड़की का चचेरा भाई था। लड़के पक्ष की ओर से की गयी फायरिंग के दौरान सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। 



घटना विक्रमगंज के कटियारा गांव की है। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। आक्रोशित परिजन फायरिंग करने वाले सख्श की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और मामले की छानबीन शुरू की।



बताया जाता है कि फूलन पासवान के घर पर तिलक समारोह था। इसी दौरान लड़के पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग की गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान दावथ थाना क्षेत्र के बड़की परासिया निवासी रामपति पासवान के 24 वर्षीय पुत्र अनिल पासवान के रुप में हुई है। जबकि जगन्नाथ पासवान के पुत्र भीम पासवान भी इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।