Bihar News: रिश्वत में वाशिंग मशीन और कैश लेते गिरफ्तार हुए दारोगा साहेब, निगरानी ने कुछ ऐसे दबोचा Cooperative Banks loan in Bihar: बिहार के 15 जिलों में खुलेंगे सहकारी बैंक, एक लाख लोगों को मिलेगा लोन Boycott Turkish Products: भारत में शुरू हुआ तुर्की का आर्थिक बहिष्कार, 2023 में हमारी दरियादिली देखी, अब भुगतो नाराजगी बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबारी की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर CBSE Board 12th Result 2025: गोल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम PATNA: बिहार के शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए अच्छी खबर, वेतन भुगतान के लिए 28 अरब से अधिक की राशि जारी Patna News: पटना में लेडीज स्पेशल पिंक बस के परिचालन का मार्ग निर्धारित, जानिए.. किराया और रूट Patna News: पटना में लेडीज स्पेशल पिंक बस के परिचालन का मार्ग निर्धारित, जानिए.. किराया और रूट Bihar News: अब विदेशी भाषा सीखेंगे बिहार के छात्र, राज्यभर के 15 इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई शुरुआत Bihar News: अब विदेशी भाषा सीखेंगे बिहार के छात्र, राज्यभर के 15 इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई शुरुआत
07-Jun-2023 02:15 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : पति और पत्नी का रिश्ता काफी मजबूत होता है। अगर चोट पति को लगे दर्द पत्नी को भी होता है। ऐसा अक्सर कहा जाता है कि पति - पत्नी का संबंध सात जन्मों का होता है। अब यह तमाम बातें भागलपुर में सच होती हुई नजर आयी है। यहां एक महिला की मौत इस वजह से हुई की उसने अपने पति को जेल में बंद देखा। उसके बाद इस महिला को गहरा सदमा लगा और फिर इसकी मौत हो गई।
दरअसल, भागलपुर के घोघा गोविंदपुर के रहने वाले गुड्डू यादव और घोघा जानीडीह की पल्लवी यादव की दो साल पहले शादी हुई थी। दोनों ने लव मैरिज किया था। दोनों के बीच रिश्ता काफी अच्छा रहा और पिछले आठ महीने से पल्लवी प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन, बच्चे के जन्म से पहले महिला के साथ बड़ा हादसा हुआ अब उसकी मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि, महिला के पति का कुछ दिन पहले विनोद यादव से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद गुड्डू यादव को जेल भेजा गया था। वह बीते करीब आठ महीने से वह जेल में है। अब उसकी पत्नी पल्लवी उससे मिलने पहुंची और अपने पति को जेल में बंद देख उसे बुरी तरह से सदमा लगा और वह गिरकर बेहोश हो गई। परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, इस मामले में गुड्डू के भाई विक्की यादव ने मीडिया से कहा कि पुलिस की मनमानी के चलते उसकी भाभी की जान गई है। उसके भाई को पुलिस ने पैसे लेकर जबरन जेल भेज दिया। विरोधी पैसे वाले हैं। उनसे पैसे लेकर पुलिस ने उनके भाई को जेल भेजा है। आज पूरा घर बिखर गया। इसकी जिम्मेदार सिर्फ पुलिस है। वहीं पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए पति को सुरक्षा के बीच जेल से बाहर जाने की इजाजत दी गई।
इधर, इस मामले को लेकर केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने फोन पर बात करते हुए कहा कि महिला पल्लवी यादव अपने पति गोविंद यादव उर्फ गुड्डू यादव से मिलने आई थी। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी और वह वहीं जमीन पर गिर गई। महिला की मौत हो गई है। देखने से यह प्रतीत हुआ कि उसे हार्ट अटैक आया होगा।