ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार

शर्मनाक ! शादी का झांसा देकर गंदा काम करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, 1 करोड़ रूपये का देता था ऑफर

शर्मनाक ! शादी का झांसा देकर गंदा काम करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, 1 करोड़ रूपये का देता था ऑफर

22-Dec-2022 10:38 AM

By

NALANDA: बिहार के नालंदा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ गंदा काम किया जाता था। हैरत की बात तो ये है कि यौन शोषण करने वाला शख्स खुद एक डॉक्टर है। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर के साथ-साथ दो लोगों को धार दबोचा। 



गिरफ्तार लोगों में नूरसराय थाना क्षेत्र के गांव का नीरज कुमार और रहुई थाना क्षेत्र के वरांदी गांव का चंदन कुमार है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ नीरज कुमार का बिहारशरीफ के जलालपुर मोहल्ला में होम्योपैथिक क्लीनिक है। पिछले महीने पीड़िता इलाज कराने के लिए क्लीनिक गई थी। वहीं, डॉक्टर उसे शादी का झांसा देने लगा। डॉक्टर ने ये भी कहा कि शादी के साथ-साथ उसे 25 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। इसके बाद जब लड़की की बहन अपना इलाज कराने क्लिनिक गई तो उसके साथ भी वही सब बातें करने लगा और उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया। 



 लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और वह डॉक्टर से मिलने गई। डॉक्टर वहां अपने एक दोस्त के साथ मौजूद था। इसी दौरान लड़की के घरवाले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि  युवती ने यौन शोषण का दबाव बनाने की शिकायत की थी। इसमें दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है।