Bihar Crime News: शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन से अधिक जवान घायल; पुलिस ने की हवाई फायरिंग Bihar News: बिहार में पर्यटन विभाग की बड़ी पहल, शिव सर्किट विकसित करने की तैयारी; जिलों से मांगें सुझाव Patna Crime News: पटना में रिटायर्ड DSP के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, अपार्टमेंट के फ्लैट में शव मिलने से सनसनी Patna Crime News: पटना में रिटायर्ड DSP के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, अपार्टमेंट के फ्लैट में शव मिलने से सनसनी Sudivya Kumar Statement: झारखंड के मंत्री ने पहलगाम हमले पर ऐसा क्या कहा कि सरकार की हो गई किरकिरी,अब दे रहे सफाई Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया को रिमांड पर लेगी EoU, 36 घंटों तक तीखे सवालों का सामना करेगा NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया को रिमांड पर लेगी EoU, 36 घंटों तक तीखे सवालों का सामना करेगा NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड Pahalgam Attack: पहलगाम हमले की जांच में हैरान करने वाला खुलासा, 20 लोगों की पैंट खुली थी, खतना देखकर मारी गोली! Pahalgam Attack: पहलगाम हमले की जांच में हैरान करने वाला खुलासा, 20 लोगों की पैंट खुली थी, खतना देखकर मारी गोली! Chanakya Niti Pahalgam attack: देश में हमला या संकट की स्थिति में नागरिक के तौर पर क्या करें? जानिए चाणक्य नीति के अनुसार सही आचरण
18-Feb-2023 03:16 PM
By First Bihar
DESK: हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया है, जहां शादी के मंडप में रसगुल्लों के लिए ऐसा संग्राम हुआ कि दुल्हन के मौसा की जान चली गई। रसगुल्लों से भरी बाल्टी के चोरी हो जाने को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हन के मौसा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना कुरावली थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव की है।
जानकारी के मुताबिक रणबीर सिंह अपने साढू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बीकापुर आए हुए थे। तय समय पर बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंच गई थी। जयमाला के बाद बाराती दावत उड़ा रहे थे और घर के आंगन में शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी चोरी कर ले जा रहे थे। रसगुल्ला चुराकर ले जा रहे दोनों युवकों को जब रणबीर सिंह ने रोका तो वे भड़क उठे और कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोपी पक्ष के लोग दुल्हन के मौसा रणबीर सिंह को तबतक पिटते रहे जबतक की उनकी जान नहीं चली गई। बीच बचाव करने पहुंचे रणबीर सिंह के साले को भी दोनों युवकों ने पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशी मातम में बदल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, इस घटना के बाद किसी तरह से शादी को संपन्न कराने के बाद लड़की को उसके ससुराल विदा कर दिया गया है।