ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 महिला और 8 पुरूष गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 महिला और 8 पुरूष गिरफ्तार

12-Dec-2022 08:15 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 7 महिला और 8 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। बलिया थाना क्षेत्र के डंडारी ढाला के पास रेड लाइट एरिया में मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जहां से पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में 7 महिला, 8 ग्राहक और संचालक को गिरफ्तार किया।


दरअसल पिछले दिनों भी पुलिस को इस रेड लाइट एरिया में एक लड़की को बेचे जाने की सूचना मिली थी। उस वक्त भी छापेमारी की गई थी लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। आज एक बार फिर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की जहां से 15 महिला और पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार रेड लाइट एरिया से कई आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ की जा रही है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे रेड लाइट एरिया के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी। इस दौरान रेड लाइट एरिया में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस को देख लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।