Supaul News: यथासंभव काउंसिल ने "मां का सम्मान, वृक्ष का दान" कार्यक्रम का किया आयोजन, VIP नेता संजीव मिश्रा हुए शामिल Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल दोस्त से मिलने निकला नाबालिग छात्र 3 दिन से गायब, पटना पुलिस के हाथ अब तक खाली Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना IPL 2025: 10 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए ‘टी नटराजन’ को क्यों मौका नहीं दे दिल्ली की टीम? केविन पीटरसन ने कर दिया खुलासा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसर ने कम उम्र की महिला शिक्षक को गलत मंशा से किया प्रताड़ित ! DM ने बिठाई जांच... ARWAL: प्रशांत किशोर ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, कहा..काबिल लोगों को ही देंगे टिकट Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड
17-Dec-2022 02:50 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खूशियों के मौके पर हर्ष फायरिंग कर कुछ लोग अपना स्टेटस दिखाने की कोशिश करते हैं। वे अपने रवैय्ये से बाज नहीं आते है। अक्सर शादी समारोह, रिसेप्शन, बर्थडे, तिलक समारोह में ऐसे लोग फायरिंग करते देखे जाते हैं। यूं कहे कि हर्ष फायरिंग का ट्रेड ही मानो चल गया है। ऐसे लोगों को कानून का भी डर नहीं है। सहरसा में हर्ष फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जहां जयमाला के दौरान मुंह ढककर एक शख्स रायफल से फायरिंग करते दिखा।
वायरल यह वीडियो सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र के गोलमा गांव का है। वायरल वीडियो बीते 14 दिसंबर का है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शादी समारोह में जयमाला हो रहा है और सामने में महफ़िल में बैठा एक शख्स मुंह ढककर रायफल से फायरिंग कर रहा है। इस शख्स को पुलिस का मानो कोई भय नहीं है। यह लगातार फायरिंग करते नजर आ रहा हैं। जिस तरह से यह शख्स महफ़िल में बैठकर फायरिंग कर रहा है बड़ी अनहोनी हो सकती थी। किसी को गोली भी लग सकती थी और मौतें भी हो सकती थी। खूशियों का यह मौका अचानक गम में बदल सकता था लेकिन इस शख्स को बिल्कुल इससे कोई लेना देना नहीं था।
दरअसल सौरबाजार थाना क्षेत्र में 14 दिसंबर को शादी थी। जमालपुर खगड़िया से बारात गोलमा गांव पहुंची थी। बारात लगने के बाद जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। स्टेज पर वर और वधू एक दूसरे को जयमाला पहना रहे थे। तभी इस दौरान स्टेज से नीचे कुर्सी पर बैठा एक शख्स राइफल निकालकर प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान उसने तीन राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग उसकी ओर देखने लगे। उसकी सारी करतूत लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में कैद कर ली।
अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने की जानकारी पतरघट ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र को भी हुई। इस संबंध में उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच की जा रही है। जो भी शख्स फायरिंग करते वीडियो में दिख रहा है। उसे चिन्हित कर शख्स कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अब यह देखना होगा कि पुलिस हर्ष फायरिंग कर रहे इस शख्स पर क्या कार्रवाई करती है। क्योंकि यदि ऐसी हरकत करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गयी तो उनका मनोबल और बढ़ेगा।