ब्रेकिंग न्यूज़

शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..

कतर में भारत के 8 पूर्व सैनिकों को फांसी की सजा, विदेश मंत्रालय ने बताया हैरान करने वाला फैसला

कतर में भारत के 8 पूर्व सैनिकों को फांसी की सजा, विदेश मंत्रालय ने बताया हैरान करने वाला फैसला

26-Oct-2023 06:08 PM

By First Bihar

DESK: कतर की कोर्ट ने भारत के 8 पूर्व सैनिकों को फांसी की सजा सुनाई है। इंडियन नेवी के सभी 8 पूर्व जवानों के ऊपर जासूसी का आरोप लगाते हुए कोर्ट से अपना फैसला सुनाया है। कतर की कोर्ट के इस फैसले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने हैरानी जताई है और कहा है कि वह फैसले की कॉपी का इंतजार कर रही है।


दरअसल,  इंडियन नेवी के सभी 8 पूर्व सैनिक कतर में स्थित अल दहारा कंपनी में काम करते हैं और साल 2022 के अक्टूबर महीने से वहां की जेल में कैद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कतर ने नौसना के सभी 8 पूर्व जवानों पर आरोप लगाया है कि वे सबमरीन प्रोग्राम को लेकर जासूसी कर रहे थे और भारत उनको काउंसलर एक्सेस के जरिए रिहा कराने की कोशिश कर रहा था। 


भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि, ''हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। इस मामले को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं और इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। फैसले को कतर के अधिकारियों के सामने भी उठाएंगे''।