ब्रेकिंग न्यूज़

शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..

पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन, देश में शोक की लहर

पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन, देश में शोक की लहर

13-Jul-2021 02:27 PM

By

DESK: पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन से देश में शोक की लहर है। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, ममता बनर्जी समेत कई राजनेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर ने भी गहरा दुःख जताया। यशपाल शर्मा के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है।  


यशपाल शर्मा ने विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ टीम का सर्वाधिक स्कोर बनाकर भारत को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कोच की भी भूमिका निभाई थी। टीम इंडिया के सेलेक्टर के पद पर भी रह चुके थे। आज हुए उनके निधन से देश में शोक की लहर है।  

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य यशपाल शर्मा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक की वजह से 66 वर्षीय यशपाल शर्मा की मौत हो गई। यशपाल भारत की 1983 में वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 37 टेस्ट और 42 वनडे खेले। टेस्ट क्रिकेट में 2 शतक के साथ उन्होंने 1606 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 89 रन दर्ज हैं।


वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए पहले मैच में यशपाल शर्मा ने 89 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसमें टीम इंडिया की जीत हासिल हुई थी। क्रिकेटर के तौर पर ही नहीं बल्कि एक कोच और चयनकर्ता के तौर पर भी उनका योगदान बेहद खास रहा है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह के करियर को आगे बढ़ने का श्रेय भी उन्हें जाता है।


शुभमन गिल और मंदीप सिंह जैसे कई प्रतिभावान खिलाड़ियों का खेल निखारने का श्रेय भी यशपाल शर्मा को जाता है। दायें हाथ के बल्लेबाज यशपाल शर्मा ने लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 37 टेस्ट और 42 वनडे खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 33.45 की औसत से 1606 रन बनाए थे। इसमें दो शतक और 9 अर्धशतक शामिल थे। टेस्ट में 140 रन उनका सर्वाधिक स्कोर था।