ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly Election 2025 : सीमांचल पर चुनावी फोकस: NDA का मास्टरस्ट्रोक या तेजस्वी का वादा , किस पर जनता को भरोसा ; जानिए क्या रहा है अबतक का समीकरण Bihar Politics: जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार आगमन से पहले लालू यादव ने कसा तंज,कहा -जनता को ठगने का हो रहा काम Bihar News: बिहार के इस स्कूल पर धर्मांतरण का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म की बात भी आई सामने; जांच शुरु BIHAR NEWS : सासाराम में जेम्स इंग्लिश स्कूल पर बड़ा आरोप, धर्मांतरण और बच्चियों के शोषण का मामला हुआ उजागर; गृह सचिव से vande bharat train : दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी वंदे भारत, जानिए कब पहुंचेगी जोगबनी PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात; PM Modi Bihar Visit: पीएम के पूर्णिया दौरे से पूर्व तेजस्वी यादव ने पूछे तगड़े सवाल, रैलियों के बेहिसाब खर्च पर भी बोले.. IND vs PAK: मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए क्यों लौट आए सूर्या और शिवम? कप्तान ने खुद किया खुलासा.. Bihar News: दरभंगा में यूट्यूबर ने मंत्री जीवेश कुमार पर लगाया पिटाई का आरोप, जमकर हुआ बवाल Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

पेड़ काटने के विवाद में अधेड़ को मारी गोली, हालत गंभीर

पेड़ काटने के विवाद में अधेड़ को मारी गोली, हालत गंभीर

20-Dec-2022 04:43 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: सीतामढ़ी में पेड़ काटने के विवाद में 55 वर्षीय अधेड़ को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे जमीन पर गिर पड़े। बदमाशों ने उन्हें दो गोली मारी है। गोली लगने से घायल विनोद सिंह बुरी तरह से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज शुरू हुआ। 


घटना सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र स्थित ननकार सिमरदह गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि सड़क किनारे पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान विनोद सिंह अपने घर लौट रहे थे। तभी उन्हें गोली मार दी गई। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। 


अस्पताल में इलाजरत विनोद सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।