नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार
03-Dec-2022 02:31 PM
By
PATNA: बिहार में टोल प्लाजा पर अक्सर मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां टोल टैक्स मांगे जाने से नाराज दबंगों ने टोल प्लाजा के कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना बीते 28 नवंबर के रात की है। गुंडागर्दी का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे असामाजिक तत्व टोल प्लाजा पर उत्पात मचा रहे हैं। मारपीट का वायरल वीडियो दीदारगंज टोल प्लाजा का बताया जा रहा है।
दरअसल, हर दिन की तरह बीते 28 नवंबर की रात भी दीदारगंज टोल प्लाजा के कर्मी अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान कुछ गाड़ी पर सवार असामाजिक तत्व टोल प्लाजा पर पहुंचते हैं। जब टोल प्लाजा के कर्मियों ने उनसे टोल टैक्स मांगा तो वे कर्मियों से उलझ गए और देखते ही देखते टोल कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और तोडफोड़ की घटना को अंजाम दिया। पूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में दर्जनों लोग टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करते देखे जा रहे हैं। वीडियो में दर्जनों लोग काउंटर पर पहुंचकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करते और कुर्सियां तोड़ते दिख रहे हैं। वारदात को अंजाम देने का बाद असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए। इस मामले में टोल प्लाजा कर्मियों ने दीदारगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।