Bihar News: बिहार में 4 महत्वपूर्ण ट्रेनों का आरा तक हुआ विस्तार, यात्रियों को बड़ी राहत.. Bihar STET Latest News : बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी निराशा, STET फॉर्म स्थगित Bihar Crime News: बिहार में बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे दंपती से लाखों की लूट, महिला घायल JP Nadda in Bihar: बिहार पर BJP की ख़ास नजर, मोदी से पहले आज नड्डा आ रहे पटना; मीटिंग के बाद CM नीतीश के साथ होगी सीट बंटवारे पर बात BPSC 71st Exam: बीपीएससी की 71वीं परीक्षा आज, एग्जाम देने से पहले पढ़ लें यह खबर Bihar Weather: आज बिहार के 25 से ज्यादा जिलों में होगी वर्षा, मौसम विभाग की चेतावनी जारी Bihar News: बिहार के इस शहर के लिए रांची से हवाई सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन होगी उड़ान लुधियाना में सीतामढ़ी की बेटी की दर्दनाक मौत, शादी के दबाव में आकर केमिकल टैंक में कूदकर दी जान सीतामढ़ी में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार चुनाव से पूर्व मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: मुखिया पति कमरुद्दीन मियां के घर से हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद
28-May-2021 03:18 PM
By
NALANDA: नगरनौसा थाना क्षेत्र के महानंदपुर शाहपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब महिला की अधजली लाश मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप महिला के चाचा और चचेरे भाई पर लगाया। बताया जाता है कि 5 दिन पहले ही महिला अपने मायके आई थी। जहां हत्या के बाद हाथ-पैर बांधकर जलाया गया। महिला की अधजली लाश मिलने की खबर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मृतका की पहचान सुरेंद्र सिंह की पुत्री 45 वर्षीय विभा देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि महिला के पिता का उनके भाई से भूमि विवाद चल रहा था। इसी को लेकर सुरेंद्र सिंह के भाई और भतीजे ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। मृतका के चाचा बृजमोहन सिंह और उसके बेटे समेत 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।
परिजनों का कहना है कि सुरेंद्र प्रसाद को सिर्फ दो पुत्री होने के कारण उसके भाई बृजमोहन की नजर उनकी संपत्ति पर थी। बड़ी पुत्री विभा देवी 5 दिन पहले ही चोरसुआ गांव स्थित अपने ससुराल से मायके आई थी। मां की मौत के बाद वह अक्सर पिता से मिलने मायके आती थी। जमीन को लेकर उसके चाचा और चचेरे भाई से अक्सर विवाद हुआ करता था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार को विभा देवी की हत्या कर दी गई।
मृतका विभा देवी के बेटे विकास ने चचेरे नाना और मामा पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी मां विभा देवी और मौसी शशिकला देवी को नाना सुरेंद्र प्रसाद अपनी संपत्ति देना चाहते थे। लेकिन उनके भाई बृजमोहन सिंह और उसका बेटा चितरंजन अक्सर इसका विरोध कर रहा था।
जमीन को लेकर 2004 से ही केस चल रहा था। 2014 में भी बृजमोहन सिंह और उसके बेटे ने मिलकर उनकी मां विभा देवी और नाना सुरेंद्र प्रसाद को मारने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उनकी मां जब भी मायके आती उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इस दौरान नाना को भी धमकी दी जाती थी।
मृतका के बेटे ने बताया कि गुरुवार की रात भी चितरंजन ने उनकी मां विभा देवी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। जिसके बाद मां का फोन स्वीच ऑफ आने लगा और सुबह उनकी हत्या कर दी गयी। गांव से ही उनकी अधजली लाश मिली। इस मामले में बृजमोहन सिंह और उसके बेटे समेत 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।