Patna Crime News: देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया पटना का यह इलाका, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली Patna Crime News: देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया पटना का यह इलाका, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली Bihar News: राज्य के हर स्कूल में यह काम अनिवार्य, ACS सिद्धार्थ का बड़ा ऐलान Bihar News: बिहार में NHAI और भू-अर्जन के खाते से 31.93 करोड़ की फर्जी निकासी, ED और EOU ने कसा शिकंजा Bihar News: बिहार में NHAI और भू-अर्जन के खाते से 31.93 करोड़ की फर्जी निकासी, ED और EOU ने कसा शिकंजा Bihar News: ट्रेन में तस्करी का खेल, 9 किलो गांजे के साथ कोच अटेंडेंट गिरफ्तार Bihar News: बिहार के बीजू आम को मिलेगी नई पहचान, यूपी के वैज्ञानिकों ने सलेक्ट कीं 23 किस्में; जानिए.. पूरा प्लान Bihar News: बिहार के बीजू आम को मिलेगी नई पहचान, यूपी के वैज्ञानिकों ने सलेक्ट कीं 23 किस्में; जानिए.. पूरा प्लान Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, मारपीट और फायरिंग में कई लोग घायल; 6 की हालत गंभीर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, मारपीट और फायरिंग में कई लोग घायल; 6 की हालत गंभीर
27-May-2021 03:54 PM
By
NALANDA: बिहार में लॉकडाउन के दौरान हुई कई शादियां लगातार चर्चा में रही है। ताजा मामला नालंदा के चंडी का है जहां दूल्हे को कुंवारा ही अपने घर लौटना पड़ गया। जानते हैं क्यों? क्यों कि दुल्हन ने ही शादी से इनकार कर दिया।
अब पूरे मामले को विस्तार से जानते है...दरअसल मंगलवार को नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के दहपर गांव निवासी देवनंदन पासवान के बेटे दीपक की बारात चंडी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में आईं थी। बैड बाजों के साथ बारात दुल्हन के घर पहुंची जिसके बाद वरमाला भी हुआ लेकिन इस दौरान बाराती पक्ष के लोग दुल्हन के साथ फोटो शूट करवाने लगे।
दूल्हन की हाथ को पकड़कर फोटो शूट कराने पर वधू पक्ष के लोगों ने विरोध किया जो बारातियों को नागवार गुजरा। फिर क्या था वरमाला मंच पर ही जमकर मारपीट शुरू हो गयी। दूल्हे के बड़े भाई और उसके दोस्तों ने दुल्हन की मां, भाई और बहनोई की पिटाई कर दी।
इस बात से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जब अभी यह लक्षण है तो ससुराल जाने के बाद उसके साथ किस तरह का व्यवहार किया जाएगा। इस बात को लेकर वरमाला स्टेज पर ही दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। शादी के लिए वर पक्ष गिरगिड़ाता रहा लेकिन लड़की वालों ने उनकी एक ना सुनी जिसके बाद दूल्हे को कुंवारा ही घर लौटना पड़ा।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि वरमाला के दौरान दूल्हे का बड़ा भाई, दोस्त व अन्य संबंधी दुल्हन के साथ फोटो खिंचाने के लिए मंच पर गये और इस दौरान लोग अपनी मर्यादा तक भूल गए। दोस्तों के अलावा दूल्हे के बड़े भाई ने दुल्हन का हाथ अपने हाथ में लेकर फोटो शूट कराना चाहा लेकिन दुल्हन ने आपत्ति जताई।
दुल्हन बोली कि शादी के पहले जब यह लक्षण है तो ससुराल में न जाने कैसा व्यवहार होगा। इसी बात पर बवाल बढ़ गया। मंच पर ही मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। वरमाला से आगे की रस्म रोक दी गई।
दूल्हे सहित बारातियों ने रुखाई रेलवे हाल्ट पर शरण ले ली। वही इधर दुल्हनवालों ने दहेज में दी गयी राशि और अन्य सामान की वापसी की मांग कर दी। दहेज वापसी न होने की स्थिति में बारात में आई कार और दो बाइक को जब्त कर लिया।
जिसके बाद वाहन का मालिक थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी। थानाध्यक्ष ने बताया की जबरन बारात वाहन को रोके रखने की शिकायत मिली है। मामले की जांच में यह पाया गया कि वरमाला के दौरान वर-वधू के परिवार वालों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।