ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन

मुखिया को बोलेरो ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत

मुखिया को बोलेरो ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत

06-Sep-2021 07:47 PM

By

BANKA: बोलेरो ने एक मुखिया को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान प्रवीण झा के रूप में हुई है जो अमरपुर प्रखंड के भरको पंचायत के मुखिया थे। मुखिया को कुचलने के बाद बोलेरो सवार भागने लगा जिसका पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों ने बोलेरो में तोड़फोड़ की तभी इस दौरान ड्राइवर व अन्य लोग मौके से फरार हो गये। 


जिस बोलेरो से कुचलकर मुखिया प्रवीण झा की मौत हुई वह बोलेरो डीलर राजीव चौधरी की पत्नी के नाम से है। स्थानीय लोगों की माने तो मृतक प्रवीण की शिकायत पर ही डीलर राजीव चौधरी का लाइसेंस रद्द हुआ था। इसे भी घटना का कारण माना जा रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।


 घटना उस वक्त हुई जब मुखिया प्रवीण झा अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी इंगलिश मोड़-शंभूगंज मुख्य मार्ग के पास एक बोलेरो ने उन्हें रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। बताया यह भी जाता है कि प्रवीण आरटीआई कार्यकर्ता भी थे। इससे पूर्व भी आरटीआई को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। प्रवीण अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़े थे। 


सामाजिक कार्यो में मुखिया की अधिक भागीदारी रहने के कारण कई लोगों से उनका विवाद भी हुआ था। पिछले साल कुछ महिलाओं ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। वही इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।