बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति: मुजफ्फरपुर टेक्सटाइल पार्क में हाई स्पिरिट कमर्शियल वेंचर्स का उद्घाटन उधर पति दुबई गया इधर सास और ननद को खिला दिया नींद की गोली, आशिक को घर पर बुलाकर रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई बहू Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं
22-Jun-2021 05:46 PM
By
DESK: एक ओर जहां देश के कई राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण नीति लागू किए जाने पर चर्चा की जा रही है। वहीं इसे लेकर मिजोरम के एक मंत्री का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। मंत्री ने ज्यादा बच्चों वाले पैरेन्ट्स को इनाम देने की घोषणा तक कर दी है। यही नहीं उन्हें सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत करने की भी बात कही है।
20 जून को फादर्स डे के मौके पर उन्होंने इस बात की घोषणा की। मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने अपने बयान में कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को एक लाख रुपये कैश, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे। कम जनसंख्या वाले "मिजो समुदायों" में जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने यह ऐलान किया है। हालांकि मंत्री जी ने इस दौरान बच्चों की न्यूनतम संख्या का उल्लेख नहीं किया है।
मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति की वकालत कर रहे हैं। असम और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में काम कर रहे हैं। वही मीजोरम के मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र आइजोल पूर्व -2 में सबसे अधिक संतान वाले जीवित पुरुष या महिला को पुरस्कृत करने की बात कह रहे हैं। ऐसे पैरेन्ट्स को एक लाख रुपये कैश प्रोत्साहन राशि से के तौर पर में देंगे और उन्हें पुरस्कृत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि....'मिजोरम की जनसंख्या में लगातार गिरावट की वजह से प्रदेश कई क्षेत्रों में पिछड़ जाता है। कम जनसंख्या चिंता का विषय है। यह मिजो जैसी छोटी जनजातियों के विकास और उन्नति में बाधक साबित हो रहा है।'
मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने बताया कि यह राशि उनके बेटे की स्वामित्व वाली नॉर्थ ईस्ट कंसल्टेंसी सर्विसेज के द्वारा प्रदान की जाएगी। बांझपन दर और मिजो आबादी में जनसंख्या वृद्धि दर में कमी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। मिजोरम में कई मिजो जनजातियां रहती हैं। जिनकी जनसंख्या बहुत कम है। जो उनके विकास में सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आ रही है। 2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम की जनसंख्या 10 लाख 91 हजार थी। राज्य का क्षेत्रफल लगभग 21 हजार 87 वर्ग KM है। मिजोरम में केवल 52 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व है जबकि अरुणाचल प्रदेश में यह आंकड़ा 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। मिजोरम देश में दूसरा सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है।