कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
16-Jun-2023 10:53 AM
By First Bihar
PATNA : जदयू के विधायक रत्नेश सदा गए आज मंत्री पद की शपथ ले ली है। रत्नेश सदा को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। शपथ लेने के बाद जदयू विधायक के तरफ से सीएम और डिप्टी सीएम समेत कई बड़े नेताओं से आशीर्वाद लिया गया है।
दरअसल, रत्नेश सादा पहली बार नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए हैं। इन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद सबसे पहले नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया उसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी से भी पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा राजभवन में मौजूद अन्य मंत्रियों से भी उन्होंने हाथ और गले मिलाकर बधाई हासिल किया।
जानकारी हो कि, बिहार में फिर एकबार सियासी फेरबदल हुआ है और जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने महागठबंधन से किनारा कर लिया है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अब जदयू विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इनको संतोष सुमन अबतक जो विभाग संभाल रहे थे उसी विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी।
आपको बताते चलें कि, रत्नेश सदा महादलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वो सहरसा के सोनबरसा से विधायक हैं। रत्नेश सदा जदयू के सचेतक और महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। रत्नेश सदा लगातार तीन बार जीत चुके हैं। वो वर्ष 2010 से चुनाव जीतते आ रहे है। रत्नेश सदा भी मुसहर समाज के ही नेता हैं। इनको नीतीश कुमार के विश्वसनीय नेताओं में एक माना जाता है।