कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
18-Oct-2023 04:49 PM
By First Bihar
MADHEPURA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान मधेपुरा पहुंचे जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही मुकेश सहनी ने निषादों में जोश भरते हुए कहा कि एकजुट रहे तो पटना क्या दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। लड़ाई लड़ेंगे तो एक दिन जीतेंगे भी। मुकेश सहनी ने लोगों को इस दौरान संकल्प भी दिलाया।
मुकेश सहनी ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि मधेपुरा में मिले प्यार से वे आह्लादित हैं। उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों से मिला यही प्यार संघर्ष करने की ताकत देता है। आज की यात्रा की शुरुआत चौसा प्रखंड के लोआलगाम से प्रारंभ हुई। सहनी ने निषादों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि अपने परिवार, समाज के अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा और आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी।
उन्होंने लोगों को बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया। इसके बाद यह यात्रा पुरैनी, आलमनगर होते हुए बाराटैनी पहुंची। आलमनगर में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि बिहार, झारखंड और यूपी भी हिंदुस्तान में है, कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन इन राज्यों में आरक्षण को लेकर हमलोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है।
उन्होंने जातीय गणना की रिपोर्ट का हवाला देते हुए साफ लहजे में कहा कि अगर हमलोग एकजुट रहे तो पटना क्या दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि आज निषादों की जितनी संख्या है उस अनुपात में उनके विकास के लिए राशि नहीं खर्च की जाती है।
मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो हमें सम्मान देगा वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में हमने सरकार बनाई थी, चार विधायक खरीदकर हमे ही सरकार से बाहर कर दिया।
मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी हम अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान और अधिकार के लिए संकल्प लेना होगा।