Pahalgam Terror Attack: आतंकियों के बचाव में उतरी कांग्रेस, वाड्रा से लेकर मणिशंकर अय्यर तक, जानें किसने क्या कहा Maha Yagya: कोलकाता में 4 से 6 मई तक श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान, 7 जिलों में जल्द बनेगा 50 बेड वाला आयुष अस्पताल: मंगल पांडेय Supaul News: यथासंभव काउंसिल ने "मां का सम्मान, वृक्ष का दान" कार्यक्रम का किया आयोजन, VIP नेता संजीव मिश्रा हुए शामिल Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल दोस्त से मिलने निकला नाबालिग छात्र 3 दिन से गायब, पटना पुलिस के हाथ अब तक खाली Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना IPL 2025: 10 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए ‘टी नटराजन’ को क्यों मौका नहीं दे दिल्ली की टीम? केविन पीटरसन ने कर दिया खुलासा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसर ने कम उम्र की महिला शिक्षक को गलत मंशा से किया प्रताड़ित ! DM ने बिठाई जांच...
28-Oct-2022 03:29 PM
By VISHWAJIT
PATNA: बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी कर ली गयी है। इसे लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि छठ महापर्व को लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर दी गई है। उपचुनाव में 36 अलग-अलग कंपनियां लगाई गई है। ड्यूटी में केंद्रीय पुलिस बल को लगाया गया है। पटना के लिए 30 डीएसपी लगाए गए हैं। घाटों पर वॉच टावर लगाया गया है।
वहीं तमाम घाटों पर होमगार्ड के 3000 जवान तैनात किये गये हैं। घुड़सवार की पांच अलग-अलग टुकड़िया और केंद्रीय अर्धसैनिक बल की चार कंपनियां तैनात की गयी है। 4165 हवलदार और सिपाही नियुक्त किए गए हैं। दारोगा और एएसआई मिलाकर इंस्पेक्टर करीब 18 और ट्रेनिंग कर रहे 2100 दारोगा और सिपाही को भी विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।
एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पुलिस मुख्यालय के द्वारा सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। विशेष सशस्त्र पुलिस की करीब 36 कंपनियां विभिन्न जिलों को एलॉट की गयी है। 3000 होमगार्ड, 5 टुकड़ियां घुड़सवार दस्ता, केंद्रीय सशस्त्र बल की चार कंपनियों में दो रैफ बल और दो कंपनी एसएसबी की है।
4165 हवालदार और सिपाहियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्तियां की गयी है। वहीं दारोगा और एएसआई की 155 पुलिस इंस्पेक्टर 18 ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे 2100 दारोगा को भी भेजा गया है। देव औरंगाबाद में 6 पुलिस उपाधीक्षक और पटना के लिए 30 डीएसपी रैंक के पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।