Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में अगले कुछ घंटे भीषण बारिश, IMD का अलर्ट जारी Bihar Politics: बिहार NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, BJP विधायक और पूर्व JDU सांसद के समर्थक आपस में भिड़े; खूब हुई नारेबाजी Bihar Politics: बिहार NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, BJP विधायक और पूर्व JDU सांसद के समर्थक आपस में भिड़े; खूब हुई नारेबाजी BIHAR CRIME : देवर ने भाभी की निर्मम हत्या, पुलिस ने युवक को किया अरेस्ट; जानिए क्या थी वजह Bihar News: 90 दिनों में बिहार के रेलवे ट्रैक पर 100 से अधिक मौतें, यह रेल खंड रहा अव्वल Team India jersey Sponsor : एशिया कप में बिना स्पॉन्सर खेलने के बाद अब टीम इंडिया की जर्सी पर अब दिखेगा यह नाम,जानिए कब तक है डील Bihar Crime News: बिहार में महिला का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका; परिजनों ने किया भारी बवाल Bihar News: रंग लाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल, बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी हुई तेज, अब तक इतने को मिली मंजूरी Bihar News: रंग लाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल, बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी हुई तेज, अब तक इतने को मिली मंजूरी Bihar Co: जिलाधिकारी के टकराना महिला CO को पड़ रहा महंगा ! DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उठाया यह कदम,जानें...
14-Oct-2023 11:07 AM
By First Bihar
DESK : राजस्थान के कोटा में अब एक नीट की तैयारी करने आई बिहार की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप उसे खाना पहुंचाने वाले एक मेसकर्मी पर लगा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मानें तो इस घिनौने काम में हॉस्टल के संचालक ने आरोपी का सपोर्ट किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी जेल भेज दिया है। यह घटना कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के हवाले से यह जानकारी मिली है कि दुष्कर्म का यह मामला जवाहर नगर थाना में 10 अक्टूबर को आया और पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवायी। छात्रा की उम्र महज 15 वर्ष बतायी जा रही है।पीड़िता ने पुलिस के सामने पूरा मामला बताया और लिखित शिकायत में बताया कि उसका टिफिन एक मेस से आता था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे टिफिन पहुंचाने वाले लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह लड़का उसे टिफिन देने हॉस्टल आता था। जिससे उसकी जान-पहचान उससे बढ़ गयी थी। अक्सर खाने को लेकर उसकी बात उस टिफिन वाले से होने लगी और फिर उसने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके साथ ही पीड़िता ने हॉस्टल के संचालक पर भी गंभीर आरोप लगाए।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि जब दुष्कर्म के बारे में हॉस्टल के संचालक को बताया तो उसने साथ देने के बदले चुप रहने का दबाव बनाया। साथ ही हॉस्टल संचालक ने पीड़िता को कहा कि मेसकर्मी उससे शादी कर लेगा। बताया गया कि जब इसका विरोध किया तो हॉस्टल संचालक ने आरोपित मेसकर्मी को लड़की के फोटो और वीडियो को वायरल करने के लिए उकसाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की मदद ली और शिकायत मिलते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।