नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार
11-Dec-2022 02:34 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा के कुमारखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना के घरदौल में रविवार को भूमि विवाद को लेकर हुए हमले में 5 लोग घायल हो गये हैं। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट भी की। जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
घायलों को तीर से हमला किया गया है। शरीर में लगे तीर के डॉक्टरों ने बाहर निकाला। फिलहाल अब सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। हालांकि घायलों के परिजन गोली चलने की भी बात कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो बीघा विवादित जमीन पर एक पक्ष के द्वारा मक्के की फसल की रोपाई करने के दौरान दूसरे पक्ष के मो. मोईन, मो. मिकाईल, मो. राशिद सहित सैकड़ों लोग हथियार से लैस होकर आ धमके औऱ मक्के की रोपाई कर रहे लोगों पर अचानक हमला बोल दिया। उन लोगों पर अंधाधुंध तीर चलाना शुरु कर दिया।
तीरंबाजी की इस घटना में 5 लोग घायल हो गए हैं। परिजनों ने आनन-फानन में घायलों को कुमारखंड सीएचसी में भर्ती कराया। जहां घायल तीन लोगों की गंभीर स्थिती को देखते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर किया गया। मधेपुरा में डॉक्टरों की टीम ने घायलों के शरीर में धँसे तीर को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार कुमारखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना के घरदौल, मंगलवारा निवासी मो. रिजवान के 22 वर्षीय पुत्र मो. शमशाद के गाल में तीर लगी थी वहीं मो.जुबेर के 32 वर्षीय पुत्र मो.आजाद के दाहिने पैर में तीर लगी थी जबकि मो. रिजवान के 22 वर्षीय पुत्र मो. मुमताज के सीने में तीर लगी थी। डॉक्टरों की टीम ने तीर को शरीर से बाहर निकाला अब सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही कुमारखंड थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।