Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
16-Feb-2023 05:54 PM
By First Bihar
DESK: अजब प्रेम की गजब कहानी यूपी के प्रयागराज से सामने आई है। यहां शादी के बाद दुल्हन को विदा करा घर ले जा रहा दूल्हा धोखे का शिकार हो गया।दूल्हे की कार जैसे ही सुनसान जगह पर पहुंची, दुल्हन ने कार रूकवाई और थोड़ी देर में आने की बात कह झाड़ियों के पीछ चली गई। दूल्हे ने घंटों इंतजार के बाद जब झाड़ियों के पीछे जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए।
दरअसल, प्रतापगढ़ का रहने वाला युवक बारात लेकर प्रयागराज स्थित मऊआइमा के एक गांव में स्थित दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया था। बाराती डीजे की धून ने नाच रहे थे और दावत का मजा ले रहे थे। खुशी खुशी शादी की सभी रस्में पूरी की गई और शादी संपन्न हो गई। अगले दिन दूल्हा अपनी दुल्हन के लेकर प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गया। बीच रास्ते में लघुशंका की बात कह दुल्हन ने गाड़ी रूकवाई और झाड़ियों के पीछे चली गई।
काफी समय बीत गया लेकिन दुल्हन वापस लौटकर नहीं आई। जिसके बाद दूल्हा और अन्य बाराती दुल्हन की तलाश करने लगे। झाड़ियों के पीछे जाकर देखा तो दुल्हन वहां से गायब थी। जब दूल्हे ने वहां खेत में काम कर रहे लोगों से दुल्हन के बारे में पूछा तो लोगों ने जो कुछ बताया उसे सुनकर दूल्हा दंग रह गया। ग्रामीणों ने बताया कि कोई लड़का घंटों से सड़क पर बाइक लगाकर खड़ा था, तभी दुल्हन वहां पहुंची और उसके साथ चली गई। दोनों पक्ष के लोग अब दुल्हन को तलाश करने में जुटे हैं।