UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए.. कौन हैं स्टेट टॉपर्स UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए.. कौन हैं स्टेट टॉपर्स Bihar Land Survey: भूमि सर्वे के बीच नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 'बदलैन' वाली जमीन का क्या होगा, जानें... Bihar Crime News: बाइक के लिए महिला को दे दी सजा-ए-मौत, शव को जलाने जा रहे थे, तभी ग्रामीण ने खोल दी पोल Electric vehicle battery danger: इलेक्ट्रिक वाहन EV खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर... वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला..कई विभागों में 1000+ नए पदों की मंजूरी, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला....इन एजेंडों पर लगी मुहर,जानें.... Bihar Police: बिहार पुलिस की दबंगई, दुकानदार को दी धमकी, मामला CCTV में कैद Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम
21-Apr-2024 02:20 PM
By First Bihar
DESK : हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा हुआ है। श्मशान घाट की दीवार के अचानक गिरने से दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गयी। वहीं कई लोग इस घटना में घायल भी हुए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
इस फुटेज को देखकर लोग भी हैरान रह गये। जो वीडियो सामने आया है, उसमें यह दिख रहा है कि दीवार के पास कुर्सी पर कुछ लोग बैठे हुए हैं। वही हलवाई मिठाई बनाने में लगा है। तभी भरभराकर 15 फीट ऊंची दीवार गिर गयी और लोग उसके नीचे दब गये। बताया जाता है कि मदनपुरी श्मशान घाट की दीवार के सहारे हजारों टन लकड़ियां रखी हुई थी। जिसके दबाव के कारण दीवार पहले ही टेढ़ी हो गयी थी।
लोगों ने इस तरफ श्मशान घाट प्रबंधन का ध्यान भी आकृष्ट कराया था लेकिन प्रबंधन की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लापरवाही की वजह से शनिवार की शाम करीब 6 बजकर, 24 मिनट पर यह दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी। दीवार गिरने के बाद मलबे में दबने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मलबे में दबे लोगों को किसी तरह जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।
जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने श्मशान घाट के प्रबंधन समिति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।