ब्रेकिंग न्यूज़

Illegal Bangladeshi Immigrants: 18 लाख राशन कार्ड रद्द, सैकड़ों अवैध बांग्लादेशियों को भेजा गया वापस Asaduddin Owaisi: पाकिस्तान का समर्थन कर फुदक रहे तुर्की पर भड़के ओवैसी, याद दिलाई औकात.. Nepal Bangladesh Border: नेपाल-बांग्लादेश सीमा से सटे थाने बनेंगे हाईटेक, तस्करी और घुसपैठ पर लगेगी पूरी तरह रोक Jharkhand News: एनआईटी के होनहार छात्र ने मौत को लगाया गले, जानिए आखिर क्या था कारण? RBI 20 rupees note :नोट बदलने की फिर तैयारी? जानिए 20 रुपये के नोट को लेकर क्या बोला RBI! Bihar News: मदरसे में मासूम को तालिबानी अंदाज में दी यातना, मौलाना की पोल खुलने पर मची सनसनी Bihar News : छत गिरने से दाउदनगर पीएचसी में बाल-बाल बचे डॉक्टर और मरीज, फिर उठी नए भवन की मांग Fake tantrik arrested: साधु के वेश में ठगी: तंत्र-मंत्र के झांसे में आकर महिला से लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार, एक फरार Bihar Crime News: मछली विवाद में शख्स की हत्या, 8 लोग गिरफ्तार Bihar News: अब पटना आने-जाने में ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए छुटकारा, इस सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर जारी

EOU के निशाने पर गया के पूर्व DM, BPSC पेपर लीक मामले में जल्द हो सकती है पूछताछ

EOU के निशाने पर गया के पूर्व DM, BPSC पेपर लीक मामले में जल्द हो सकती है पूछताछ

29-Jul-2022 10:55 AM

By AJIT

DESK : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के 67वें एग्जाम के पेपर लीक मामले को लेकर लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। कई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस बार गया के पूर्व DM अभिषेक सिंह की मुसीबत बढ़ सकती है। अभिषेक सिंह आर्थिक अपराध इकाई के निशाने पर हैं और उनसे जल्द ही पूछताछ की जा सकती है। दरअसल, अभिषेक सिंह पर बड़ा आरोप लगा है, जिसके बाद अब EOU की टीम हरकत में आ सकती है। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ गया के डेल्हा से राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल और जेडीयू नेता शक्ति कुमार की गिरफ्तारी के बाद गया के पूर्व DM अभिषेक सिंह का कनेक्शन सामने आया है और अब जल्द ही इनके ऊपर गाज गिर सकती है। बताया ये भी जा रहा है कि पूर्व डीएम अभिषेक सिंह से ऐसे कई खुलासे करवाए जा सकते हैं, जो अब तक केवल एक राज़ बना हुआ है। सवाल उठाये जा रहे हैं कि शक्ति कुमार के कॉलेज को BPSC के 67वें एग्जाम का सेंटर कैसे बना दिया गया, जबकि इसके लिए कोई रेकमेंडेशन भी नहीं था।  



EOU को इस बात की जानकारी मिली थी कि क्वेश्चन पेपर को लीक करने के पीछे जेल में बंद राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज प्रिंसिपल शक्ति कुमार का हाथ था। इसके बाद टीम हरकत में आई और फिर शक्ति कुमार का गया के पूर्व DM से कनेक्शन सामने आया। दरअसल, BPSC जैसे बड़े एग्जाम का सेंटर बनाए जाने के लिए क्राइटेरिया को पूरा करना पड़ता है, लेकिन शक्ति कुमार के कॉलेज का इससे दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। हैरानी की बात तो ये है कि यहां 500-600 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था तक नहीं की गई थी, लेकिन इसके बाद भी राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज को BPSC का सेंटर बनाया गया। ये फैसला भी पूर्व DM अभिषेक सिंह ने ही लिया था।