Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लिंक हाईवे का निर्माण तेज, 2025 के अंत तक NH-922 से जुड़ जाएगा बक्सर; जाम से मिलेगी रहत Bihar News: सुबह-सुबह शराब पीकर स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर साहब, घंटों चला ड्रामा, फिर हुई पुलिस की एंट्री BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड
06-Dec-2023 06:48 PM
By First Bihar
JEHANABAD: एक महीने से गायब नाबालिग लड़की को पुलिस ने मध्यप्रदेश से बरामद किया है। 14 साल की किशोरी बिहार के जहानाबाद की रहने वाली है जो दलालों के चंगुल में ऐसी फंसी की निकलना मुश्किल हो गया था। दलालों ने उसे दो बार बेचा था। वह 3 नवंबर से ही अचानक लापता हो गयी थी जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। बच्ची को बहला फुसलाकर अरवल के धरमपुर निवासी संतोष पासवान ले गया था।
मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है। जहां कोचिंग जाने के दौरान एक महीने पहले छात्रा टेहटा ओपी क्षेत्र से अचानक लापता हो गयी थी। बेटी के लापता होने के बाद पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला स्थित देवपुरा नागर गांव से छात्रा को बरामद किया। बच्ची दलाल के चंगुल में पड़ गयी थी उसे एक नहीं बल्कि दो बार बेचा गया था।
मिली जानकारी के अनुसार एक लड़के के साथ छात्रा का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद युवक उसे छोड़कर भाग गया था। तभी अरवल के कुर्था निवासी संतोष पासवान लड़की को रोता देख उसके पास पहुंचा और बहलाफुसलाकर उसे अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसने गया के मनोज के हाथों 30 हजार रुपये में लड़की को बेच दिया। फिर कुछ दिन साथ रखने के बाद मनोज एक अन्य महिला के साथ मध्यप्रदेश के मंदसौर पहुंचा जहां उसने राजस्थान के मदन के हाथ बच्ची का सौदा कर दिया।
मनोज ने मदन को बताया कि वो काफी गरीब है। लड़की उसकी बहन है। उसके पास पैसे नहीं है कि वो बहन को पढ़ा लिखा सके। मनोज ने डेढ़ लाख रुपये लेकर लड़की की शादी मदन से करा दी और पैसा मिलते ही नौ दो ग्यारह हो गया। इधर इस पूरे मामले की जांच में जहानाबाद पुलिस जुटी हुई थी पुलिस ने सबसे पहले कुर्था के संतोष पासवान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने लड़की को बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।