Bihar News: इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर सामने आई अहम जानकारी, जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू Bihar Flood: प्रदेश में बढ़ रहा 9 नदियों का जलस्तर, इस जगह टूट गया तटबंध; सैकड़ों प्रभावित Bihar News: बैंक लूटकांड का कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार, एक महीने में भाग चुके 5 कैदी Bihar Rain: अगले 4 दिन राज्य में भीषण बारिश, IMD ने आंधी और तूफान को लेकर भी किया अलर्ट Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Bihar Crime News: बिहार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, झारखंड से भेजी जा रही थी बड़ी खेप
16-Nov-2024 09:22 AM
By First Bihar
BANKA : बिहार के बांका से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आया है। जहां जिले के अमरपुर प्रखंड के बलुआ गांव में एक परिवार के 5 सदस्यों ने आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सभी को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया जहां परिवार के मुखिया कन्हाय महतो (40) और उसकी पत्नी की मौत हो गई। अन्य 4 सदस्यों की स्थिति बहुत अधिक गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक अमरपुर प्रखंड के शोभानपुर पंचायत के बलुआ गॉव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। स्थिति बिगड़ने पर सभी को इलाज के लिए ढाई बजे रात में रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वहीं, इलाज के क्रम में शनिवार की सुबह परिवार के मुखिया कन्हाय महतो (40) की और उसकी पत्नी गीता देवी (35) की मौत हो गई है। जबकि अन्य चार की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में भर्ती लोगों में पुत्री सरिता कुमारी( 16), पुत्र धीरज कुमार( 12),पुत्र राकेश कुमार (8) शामिल हैं। इस घटना के बाद से मातमी माहौल देखने को मिल रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। दो तीन प्राइवेट बैंक से ग्रुप लोन लिया था। इस कारण बराबर पैसे की वसूली के लिए बैंक कर्मियों का आना जाना होता था। जानकारी है कि इसी कारण परिवार के सभी सदस्यों ने यह कदम उठाया है। मृतक कन्हाय महतो ओटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। फिलहाल घर मे कोई नहीं है।