ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स का भारी हंगामा, दो दर्जन से अधिक यात्रियों के लगेज छूटे; Air India की लापरवाही पर बवाल Patna News: पटना एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स का भारी हंगामा, दो दर्जन से अधिक यात्रियों के लगेज छूटे; Air India की लापरवाही पर बवाल Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Aadhaar Update: अब बार-बार आधार सेंटर जाना बंद, घर बैठे फोन से अपडेट करें नाम, पता और मोबाइल नंबर Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Crime News: सो रही महिला पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR Weather : दीपावली के बाद पटना में ठंड ने दी दस्तक, सुबह में देखने को मिला धुंध; IMD ने जारी किया अलर्ट

BIHAR Weather : दीपावली के बाद पटना में ठंड ने दी दस्तक, सुबह में देखने को मिला धुंध; IMD ने जारी किया अलर्ट

02-Nov-2024 07:10 AM

By First Bihar

PATNA : दीपावली पर बिहार का मौसम शुष्क हो गया। इसके बाद अब यह धीरे-धीरे ठंड की एंट्री हो रही है। ऐसे में आज सुबह राजधानी में हल्की धुंध नजर आई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सर्दी आने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ठंड में वृद्धि होगी। अब पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।


वहीं,कुछ जगहों पर ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।  दो दिनों बाद सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में मौसम बिगड़ सकता है। 3 नवंबर को इन जिलों में कुछ जगहों वर्षा हो सकती है। इसी दिन भागलपुर, जमुई और बांका में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। 


इसके अलावा मौसम में बदलाव के साथ बीमारी का प्रभाव बढ़ा है। इसकी वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सर्दी-खांसी व बुखार के मरीज सर्वाधिक आ रहे हैं। विशेषज्ञ की सलाह है कि सुबह व शाम जब भी घर से निकलें तो शरीर पर गर्म कपड़ा रहना चाहिए। सदर अस्पताल में औसतन 800 से 1000 बीच मरीज आते हैं।


मौसम बदलने से अचानक ठंड ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है। सुबह-शाम गर्म कपडे़ पहनने की शुरुआत कर देनी चाहिए, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। इन दिनों वायरल, टायफाइड, खांसी, जुकाम, एलर्जी, पेट में दर्द, दस्त आदि बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। ठंड के बढ़ने के साथ ही वायु में नमी आने लगती है। 


हल्की नम वायु के साथ धुएं व धूल के कण भी सांस नली में चले जाते हैं। जो सांस नली में जम जाते हैं तथा फेफड़ों को प्रभावित करते हैं। इस स्थिति को ब्रोनक्राइटस कहते हैं। इसमें मरीजको छाती में जकड़न, नजला खांसी, बलगम का आना, सांस फूलना, आदि समस्या होने लगती है, इसलिए सावधानी जरूरी है।