Bihar Crime News: शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन से अधिक जवान घायल; पुलिस ने की हवाई फायरिंग Bihar News: बिहार में पर्यटन विभाग की बड़ी पहल, शिव सर्किट विकसित करने की तैयारी; जिलों से मांगें सुझाव Patna Crime News: पटना में रिटायर्ड DSP के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, अपार्टमेंट के फ्लैट में शव मिलने से सनसनी Patna Crime News: पटना में रिटायर्ड DSP के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, अपार्टमेंट के फ्लैट में शव मिलने से सनसनी Sudivya Kumar Statement: झारखंड के मंत्री ने पहलगाम हमले पर ऐसा क्या कहा कि सरकार की हो गई किरकिरी,अब दे रहे सफाई Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया को रिमांड पर लेगी EoU, 36 घंटों तक तीखे सवालों का सामना करेगा NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया को रिमांड पर लेगी EoU, 36 घंटों तक तीखे सवालों का सामना करेगा NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड Pahalgam Attack: पहलगाम हमले की जांच में हैरान करने वाला खुलासा, 20 लोगों की पैंट खुली थी, खतना देखकर मारी गोली! Pahalgam Attack: पहलगाम हमले की जांच में हैरान करने वाला खुलासा, 20 लोगों की पैंट खुली थी, खतना देखकर मारी गोली! Chanakya Niti Pahalgam attack: देश में हमला या संकट की स्थिति में नागरिक के तौर पर क्या करें? जानिए चाणक्य नीति के अनुसार सही आचरण
14-Feb-2023 09:22 PM
By First Bihar
DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। श्रद्धा वालकर मर्डर केस जो महरौली में हुआ था उसी केस के जैसा एक मामला दिल्ली के ही बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिली है। जहां एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की मोबाइल के चार्जर वायर से गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी और ले जाकर किसी ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया।
मृतका की पहचान 22 वर्षीय निक्की यादव के रूप में हुई है जो हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। पिछले पांच साल से वो 24 साल वर्षीय साहिल गहलोत के साथ लिव-इन में पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार युवक दूसरी लड़की से शादी करने के फिराक में था जिसकी भनक उसके लिव-इन पार्टनर को लग गयी थी।
फिर क्या था इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच तू-तू मैं मैं हुआ करता था। दूसरी शादी का निक्की लगातार विरोध कर रही थी। जिसके बाद साहिल ने उसे मारने की साजिश रच डाली और आखिरकार उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। उसने सुबह गर्लफ्रेंड की हत्या की और उसी दिन शाम ने दूसरी लड़की से शादी भी रचा ली।
साहिल ने खुद इस बात की जानकारी पुलिस को दी है। उसने बताया कि 10 फरवरी को निक्की की हत्या उसने मोबाइल चार्जर के बायर से गला दबाकर किया था। गर्लफ्रेंड को मारने के बाद उसकी लाश कार में लेकर वह रातभर घुमता रहा फिर एक ढाबे पर गया जहां रखे फ्रिज में लड़की को छिपा दिया।
लेकिन घटना के चौथे दिन पुलिस को इस बात की सूचना मिली की एक ढाबे के फ्रिज में लड़की की लाश रखी हुई है। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो परत दर परत मामला सामने आने लगा। सबसे पहले पुलिस ने लड़की के रूम पार्टनर को साहिल तो गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की। तब पूरा मामला सामने आ गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।