शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
10-Sep-2021 10:44 PM
By DEVASHISH
PATNA: पटना से दिल्ली तक की यात्रा साइकिल चलाकर एसएसबी जवान तय करेंगे। साइकिल रैली में 20 जवान शामिल हैं। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने हरी झंडी दिखाकर राजभवन से रवाना किया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित सशस्त्र सीमा बल की साइकिल रैली को आज दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
एसएसबी का दल 01 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगा और 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। पटना में साइकिल रैली को रवाना करने के दौरान राज्यपाल फागू चौहान ने एसएसबी जवानों के कार्यों की सराहना की।
राज्यपाल फागू चौहान ने बताया कि SSB के प्रयास से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। एसएसबी के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बेहतर काम कर रहे हैं। इसके अलावे नक्सल विरोधी अभियान में इनकी भूमिका सराहनीय है। इस मौके पर एसएसबी के महानिदेशक राजेश चंद्रा ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर राजेश चंद्रा ने सशस्त्र सीमा बल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
एसएसबी के उप कमांडेंट बरुण कुमार ने बताया कि सहायक कमांडेंट पवनदीप सिंह के नेतृत्व में पटना से दिल्ली के लिए साइकिल रैली निकाली गयी। आगे जाकर मुजफ्फरपुर में तेजपुर, गुवाहाटी और सिलीगुड़ी से आ रहे दल से यह जुड़ जाएगा। बाद में करीब 1250 किलोमीटर की यात्रा तय कर 150 जवान स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों से होते हुए दिल्ली पहुचेंगे।
साइकिल रैली आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के साथ ही लोगों में स्वतंत्रता के प्रति जागरुकता और गर्व के उन पलों को याद करना है। जिनसे भारत को आजादी मिली थी।
इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद, एसएसबी के महानिरीक्षक सीमांत पटना पंकज कुमार दाराद, उप महानिरीक्षक सुधीर वर्मा के साथ ही कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने एसएसबी जवानों के कार्यों की सराहना की।