UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए.. कौन हैं स्टेट टॉपर्स UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए.. कौन हैं स्टेट टॉपर्स Bihar Land Survey: भूमि सर्वे के बीच नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 'बदलैन' वाली जमीन का क्या होगा, जानें... Bihar Crime News: बाइक के लिए महिला को दे दी सजा-ए-मौत, शव को जलाने जा रहे थे, तभी ग्रामीण ने खोल दी पोल Electric vehicle battery danger: इलेक्ट्रिक वाहन EV खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर... वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला..कई विभागों में 1000+ नए पदों की मंजूरी, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला....इन एजेंडों पर लगी मुहर,जानें.... Bihar Police: बिहार पुलिस की दबंगई, दुकानदार को दी धमकी, मामला CCTV में कैद Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम
01-Apr-2024 08:20 PM
By First Bihar
PATNA: देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। इसकी तैयारी की जा रही है। इस दौरान भीषण गर्मी और तेज लू चलेगी। मौसम विभाग ने अप्रैल से लेकर जून तक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो भारत में अप्रैल से जून तक के बीच अत्यधिक गर्मी पड़ेगी। मध्य व पश्चिमी प्रायद्वीपीय भागों पर इसका सबसे बुरा असर पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। 19 अप्रैल को पहला चरण, 26 अप्रैल को दूसरा चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवा चरण, 25 मई को छठा चरण और 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी और लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी।
मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देश के अधिकांश भागों में अधिकत तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र की माने तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इस दौरान मैदानी इलाकों में तेज गर्म हवा चलेगी। 20 दिनों तक लू चलने की संभावना जतायी जा रही है।
उन्होंने कहा कि अप्रैल में देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने और मध्य दक्षिण भारत में इसकी ज्यादा संभावना है। IMD के महानिदेशक ने कहा कि अप्रैल में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।