शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
18-Sep-2021 04:43 PM
By
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब की राजनीतिक गलियारों से आ रही है जहां पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल बीएल पुरोहित को उन्होंने पूरे मंत्रिमंडल का भी इस्तीफा सौंपा है। पत्नी परनीत कौर व बेटे रनिंदर सिंह के साथ राजभवन पहुंचे अमरिंदर सिंह ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल काे सौंपा।
पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर अमरिंदर सिंह ने करीब 1647 दिन काम किया। गौरतलब है कि इस्तीफे से पहले उनके बेटे रनिंदर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि उन्हें अपने पिता के फैसले पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनके पिता अब परिवार के मुखिया के तौर पर काम करेंगे। जिस तरह से पंजाब की जनता की उनके पिता अमरिंदर सिंह ने सेवा की उससे पंजाब की जनता संतुष्ट है।
इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सुबह ही मैने फैसला इस्तीफे का फैसला ले लिया था। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष को भी जानकारी दी थी। यह कहा था कि आज मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे तीन बार दिल्ली बुलाया गया। अपमानित महसूस कर रहा हूं। 2 महीने में 3 बार असेंबली मेंबर्स को दिल्ली बुलाया गया।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि इसके बाद ही मैंने यह फैसला लिया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दूंगा और आज हमने राज्यपाल महोदय को इस्तीफा सौंप दिया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि फ्यूचर पॉलिटिक्स का विकल्प हमेशा रहता है। उस विकल्प का इस्तेमाल करूंगा। साढ़े 9 साल मुख्यमंत्री के पद पर रहा। इस दौरान हमारे कई साथी साथ रहे उनसे बातचीत कर आगे की रणनिती तय करेंगे। अमरिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल वे अभी कांग्रेस पार्टी में ही हैं।