Bihar Politics: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, मंत्री जीवेश मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठाई मांग,कहा - दरभंगा जाकर दिलवाएंगे न्याय Bihar Assembly Election 2025 : सीमांचल पर चुनावी फोकस: NDA का मास्टरस्ट्रोक या तेजस्वी का वादा , किस पर जनता को भरोसा ; जानिए क्या रहा है अबतक का समीकरण Bihar Politics: जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार आगमन से पहले लालू यादव ने कसा तंज,कहा -जनता को ठगने का हो रहा काम Bihar News: बिहार के इस स्कूल पर धर्मांतरण का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म की बात भी आई सामने; जांच शुरु BIHAR NEWS : सासाराम में जेम्स इंग्लिश स्कूल पर बड़ा आरोप, धर्मांतरण और बच्चियों के शोषण का मामला हुआ उजागर; गृह सचिव से vande bharat train : दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी वंदे भारत, जानिए कब पहुंचेगी जोगबनी PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात; PM Modi Bihar Visit: पीएम के पूर्णिया दौरे से पूर्व तेजस्वी यादव ने पूछे तगड़े सवाल, रैलियों के बेहिसाब खर्च पर भी बोले.. IND vs PAK: मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए क्यों लौट आए सूर्या और शिवम? कप्तान ने खुद किया खुलासा.. Bihar News: दरभंगा में यूट्यूबर ने मंत्री जीवेश कुमार पर लगाया पिटाई का आरोप, जमकर हुआ बवाल
05-Apr-2023 08:02 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। यह रिजल्ट महागठबंधन और एनडीए दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसको लेकर महागठबंधन के तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि वह सभी सीटों पर जीत हासिल कर रही है। तो वहीं बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा का कहना है कि इस बार महागठबंधन को काफी नुकसान होने वाला है।
दरअसल, बीते 31 मार्च को बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर वोटिंग करवाई गई थी। इसके बाद अब आज यानी 5 अप्रैल को इन सभी सीटों का परिणाम आने वाला है। इस बार जिन 5 सीटों पर गिनती की जा रही है। उनमें से 3 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सीट हैं। इस चुनाव में कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि सीधा मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच में ही है।
मालूम हो कि सारण स्नातक क्षेत्र से भाजपा के महा चंद्र सिंह और जदयू के वीरेंद्र यादव आमने-सामने हैं। इसी सीट पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ धर्मेंद्र सिंह का सामना सीपीआई के स्वर्गीय केदार पांडे के पुत्र पुष्कर आनंद से है। वही गया स्नातक क्षेत्र से भाजपा के अवधेश नारायण सिंह के खिलाफ राजद से जगदानंद सिंह के बेटे पुनीत कुमार सिंह आमने-सामने है। गया शिक्षक क्षेत्र से जदयू के पुराने उम्मीदवार संजीव श्याम सिंह का मुकाबला भाजपा के जीवन कुमार से हैं।
जानकारी हो कि, 8 मई 2023 को गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, कोसी निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह साथ ही गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह का कार्यकाल सामप्त हो रहा है। जिसके बाद अब यह चुनाव करवाया गया है और इन सभी नेताओं का नजर इस चुनाव के रिजल्ट पर टिकी हुई है।
आपको बताते चलें कि, इस चुनाव में महागठबंधन के तरफ से तीन सीटों पर जेडीयू और एक सीट पर आरजेडी के अलावा एक सीट पर सीपीआई ने चुनाव लड़ा था। वहीं, विपक्षी दल बीजेपी चार सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में परिषद सदस्यों की संख्या 75 थी। जबकि चार विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल आगामी तारीख 8 मई को समाप्त हो रहा है। अब इसी के मद्देनजर पांच अप्रैल यानी आज चुनाव का परिणाम आ रहा है। अब देखना यह कि किसकी जीत होगी और किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा।