नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार
10-Dec-2022 08:29 PM
By
MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां पूर्व मुखिया ने एक रिसेप्शन पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मुखिया मौके से फरार हो गया। घटना रक्सौल थाना क्षेत्र के कनना गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि जोकियारी गांव चल रही रिसेप्शन पार्टी में अचानक पहुंचे पूर्व मुखिया रामविनय सिंह का पार्टी में मौजूद एक शख्स से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पूर्व मुखिया ने पिस्टल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी की इस घटना में पार्टी में मौजूद दो लोगों को गोली लग गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच आरोपी पूर्व मुखिया रामविनय सिंह मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। मौके पर पहुंचे रक्सौल डीएसपी चंद्रप्रकाश ने आरोपी पूर्व मुखिया को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।