ब्रेकिंग न्यूज़

मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा Bihar Crime News: अंशु हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल CISCE ISC ICSE Board Result 2025: ​ 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इस तरह से करें चेक Mob Lynching: “पाकिस्तान जिंदाबाद” बोलने पर युवक की हत्या, 15 गिरफ्तार घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: पति ने पत्नी का सिर मुंडवाया, गाली-गलौज और धमकी के बाद FIR दर्ज Bihar News: बिहार के इस जिले में खुदाई के दौरान मिली अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति, दर्शन के लिए जमा हुई लोगों की भीड़ चारधाम यात्रा 2025: पहलगाम हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 6000 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल की तैनाती राज्य में ‘स्वच्छ बिहार’ पोर्टल लॉन्च, स्वच्छता और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम Czech Princess's Lost Ring: राजकुमारी की 22 लाख की अंगूठी खोई तो 2 दिन में ढूंढ कर निकाला, ठुकराए इनाम के 5 लाख रुपए

बिहार में मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 महिलाओं को छुड़ाया, 2 गिरफ्तार

बिहार में मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 महिलाओं को छुड़ाया, 2 गिरफ्तार

05-Jun-2022 08:44 PM

By

JAHANABAD: बिहार के जहानाबाद में मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ टेहटा ओपी की पुलिस ने की है। पुलिस ने तीन महिला समेत गिरोह के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि इस गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम के पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 


बता दें कि 3 महीने पूर्व टेहटा ओपी क्षेत्र से सिम्मी परवीन नाम की लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस को अनुसंधान के दौरान पता चला कि लड़की हरियाणा के कैथल में है। जैसे ही इस बात की सूचना मिली जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने पुलिस टीम का गठन किया और टीम को हरियाणा भेजा। जहां ग्राम कैथल थाना किठाना जिला राजनंद से सिम्मी प्रवीण को बरामद किया गया। उसके तथाकथित पति अमन उर्फ विजय जो कि कैथल हरियाणा का ही रहने वाला है उसे भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अमन उर्फ  विजय ने बताया कि सिम्मी प्रवीण को इनके द्वारा एक लाख साठ हजार में खरीदा गया है। 


इस जांच के दौरान पुलिस को यह भी बात पता चला कि बिहार राज्य के अजय यादव जो गिरोह का मुख्य सरगना है। उत्तर प्रदेश के राजकुमार हरियाणा के सुखबीर सिंह एवं बबलू सिंह सभी लोग मिलकर सिम्मी प्रवीण को पटना जंक्शन से पूजा अहिरवार के माध्यम से अपहरण किया गया था जिसे अमन उर्फ  विजय के हाथों बेच दिया गया था। इस कांड का मुख्य सरगना अजय यादव को दो अन्य लड़की काजल कुमारी एवं कारी देवी को पटना के सिपारा बेऊर  थाना से  गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मानव तस्करी का एक बड़ा गिरोह का उद्भेदन हुआ है। 


जो कि बिहार समेत कई राज्यों में इसका नेटवर्क फैला हुआ है। इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अभी तक कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिसमें बिहार का मुख्य सरगना अजय यादव है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड के उद्भेदन में तीन महिलाओं को भी पुलिस ने तस्करों के गिरोह से मुक्त करवाया है। जिसमें सिम्मी परवीन जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी क्षेत्र की रहने वाली है। जबकि काजल कुमारी नालंदा जिला की रहने वाली है वही कारी देवी नवादा की रहने वाली है। कुल तीन महिलाओं को पुलिस ने इनके चंगुल से मुक्त करवाया है। इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि इस टीम में सभी शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा यह पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है