नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार
15-Dec-2022 06:51 PM
By
SIWAN: सीवान में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने मुस्लिम शिक्षक पर आरोप लगाया है कि उसने खुद को हिन्दू बताकर पहले तो उससे कोर्ट मैरिज की और बाद में अपना धर्म बताकर महिला का धर्म परिवर्तन करा दिया। शादी के बाद जब महिला ने बेटी को जन्म दिया तो आरोपी अब दूसरी लड़की से शादी करने की बात कह रहा है।
दरअसल, पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी कलीमुद्दीन शेख ने खुद को समीर खन्ना बताकर उससे शादी की और बाद में बताया कि वह मुस्लिम धर्म का है। इसके बाद जबरन हिन्दू महिला का धर्म परिवर्तन करा दिया। आरोपी शिक्षक कलीमुल्लाह हाथ में रक्षा सूत बांधता है और माथे पर तिलक भी लगाता है और खुद को हिन्दू बताकर कई हिन्दू लड़कियों को अपनी जाल में फंसा रखा है।
पीड़ित महिला ने सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कलीमुल्लाह शेख उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित बसंतपुर गांव का रहने वाला है और सीवान में रहकर पिछले 6 सालों से इंस्टीट्यूट चलाता है। दोनों के बीच 2016 से अफेयर चल रहा था। लड़की के घर वालों ने जब लड़की के लिए रिश्ता देखते तो आरोपी किसी तरह शादी रुकवा देता था।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे अपना नाम समीर खन्ना बताया था और खुद को हिन्दू धर्म का बताया करता था। कलीमुद्दीन ने 17 मार्च 2017 को पीड़िता से पहले कोर्ट मैरिज की फिर उसके बाद समीर ने उसे अपना धर्म बताया। इसके बाद जबरन महिला का नाम बदलकर रत्ना से आयशा खातून रख दिया और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक मदरसे से उसने निकाह कर लिया।
इसी बीच पीड़ित महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने से नाराज होकर आरोपी दूसरी लड़की से शादी रचाने के ख्वाब देखने लगा। इसके बाद महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। इस बात की जानकारी मिलते ही आरोपी शिक्षक समीर उर्फ समीर सिद्दीकी उर्फ कलीमुल्लाह अपना कोचिंग संस्थान बंद कर फरार हो गया है। इस मामले में सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने संबंधित थाने को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।