कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
16-Jun-2023 06:58 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेशवासी अब बड़े ही बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इसी को लेकर अब मौसम विभाग की तरफ से बड़ी जानकारी दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि, अरब सागर में उठे साइक्लोन बिपरजॉय के कारण बारिश का अभी और इंतजार करना होगा। साइक्लोन की वजह से पूर्णिया कटिहार किशनगंज में मानसून ठहर गया है और बारिश पर रोक लग गई है।
दरअसल, राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिणी तथा मध्य बिहार में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलने की संभावना है। इससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के अनुमान जताए जा रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने बताया है कि बिहार के 19 ऐसे जिलों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है।शेखपुरा जिला 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि पटना का तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया और किशनगंज में एक ट्रफ रेखा पूर्व बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से 24 घंटे के दौरान वर्षा, मेघ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है। लेकिन, यह बारिश सिर्फ कुछ ही इलाकों में नजर आएगी।
इधर, मौसम विभाग ने गुरुवार को इस सीजन में पहली बार कई जिलों में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस अलर्ट ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। रेड अलर्ट का मतलब होता है कि, मौसम की खतरनाक स्थिति है। इस अलर्ट का साफ तौर पर यह मतलब होता है कि मौसम बहुत ही खराब स्थिति में पहुंच गया है। लोगों को इससे सावधान रहने की जरूरत है।