शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
23-Jan-2020 12:20 PM
By
GAYA : बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री और प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना हेमा मालिनी बौद्ध महोत्सव में अपने नृत्य का जादू बिखेरेंगी बोधगया में 29 जनवरी से शुरु हो रहे अंतराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में वर्तमान में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी शास्त्रीय नृत्य पेश करेंगी। तीन दिवसीय महोत्सव में हर शाम सितारों की महफिल सजेगी।
महोत्सव के दूसरे दिन 30 जनवरी को मुंबई के नामचीन गायक अलतमश फरीदी व शदाब फरीदी फन की नुमाइश करेंगे। वहीं आखिरी दिन 31 जनवरी को आशिकी-2 फेम पार्श्व गायिका पलक मुच्छल के गानों से महोत्सव की शाम सजेगी।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि बोधगया के कालचक्र मैदान में होने वाले बौद्ध महोत्सव में 29 जनवरी की शाम महोत्सव का आगाज बिहार गौरव गान से होगा। लाओस, इंडोनेशिया व जापान के कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसी तरह दूसरे और तीसरे दिन देश-विदेश के कलाकार प्रस्तुति देंगे। पहली बार जापान के कलाकार महोत्सव का हिस्सा बनेंगे।वहीं बॉलीवुड नायिका हेमा मालिनी, गायिका पलक मुच्छल,अलतमश फरीदी और शदाब फरीदी के अलावा 10 देशों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।