कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
02-Jun-2023 06:58 AM
By First Bihar
PATNA : 4 जून को मानसून की इंट्री के साथ ही बारिश का सिस्टम शुरू हो जाएगा। पश्चिम बंगाल, झारखंड होते बिहार में मानसून दस्तक देगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बिहार में मानसून की इंट्री के बावजूद जून के तीसरे सप्ताह तक गर्मी का प्रभाव रहेगा। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक होगा और कई जिलों में हीट वेव का असर रहेगा। इसके प्रभाव से जून में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।
दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि 6 जून को अरब सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके प्रभाव से मानसून की गति धीमी होगी। इससे जून में औसत से कम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय है। इससे पहाड़ों पर भारी बारिश और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं।
बताया जा रहा है कि, बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में जून में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। जबकि, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, लद्दाख, उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। इस दौरान जिन जगहों पर कम बारिश होगी, वहां अधिक गर्मी पड़ेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्व मध्य प्रदेश के पास समुद्र तल से औसत 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थिति स्थित और उससे एक ट्रफ रेखा पूर्व बिहार तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से बिहार के तापमान में पांच दिनों तक कमी का पूर्वानुमान नहीं है. एक से दो डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।