ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: अब नहीं लगाना होगा ब्लॉक या रेवन्यू ऑफिस का चक्कर, घर बैठे 72 घंटे में उपलब्ध होगा गांव व वार्ड का राजस्व नक्शा; जानिए तरीका Bihar Police Encounter: बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर,पैर में लगी गोली Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’

बिहार को मिली ब्लैक फंगस की दवा, अश्विनी चौबे बोले.. कमी नहीं होने देंगे

बिहार को मिली ब्लैक फंगस की दवा, अश्विनी चौबे बोले.. कमी नहीं होने देंगे

28-May-2021 06:05 PM

By

PATNA : ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली लीपोसोमल एंफोटेरीसीन बी इंजेक्शन-एंबिसोम की बिहार में कमी नहीं होने दी जाएगी। यह कहना है केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का। बिहार को आज 1460 वायल इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि ब्लैक फंगस को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है और राज्य को हर मदद दे रही है।


आज बिहार को ब्लैक फंगस की दवा लीपोसोमल  एंफोटेरीसीन बी इंजेक्शन-एंबिसोम का 1460 वायल आवंटित किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि दवा की उपलब्धता और राज्यों की जरूरत के अनुसार लगातार आवंटन किया जा रहा है। इसी दौरान आज लीपोसोमल  एंफोटेरीसीन बी- एंबिसोम इंजेक्शन का कुल 80 हजार वायल का आवंटन विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए किया गया है। जिसमें 1460 वायल का आवंटन बिहार के लिए हुआ।


अश्विनी चौबे ने कहा कि ब्लैक फंगस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रभावित मुख्य राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से इसे महामारी घोषित करने का आग्रह उन्होंने किया था। जिसके उपरांत 7 राज्यों ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। केंद्र सरकार राज्यों सहित अन्य सभी प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के संपर्क में है और ब्लैक फंगस से संबंधित किसी भी सहायता के लिए हमेशा तैयार हैं।


बिहार में भी ब्लैक फंगस की बढ़ती स्थिति को देखते हुए पटना एम्स में पहले 20 बेड का ब्लैक फंगस वार्ड बनाया गया जिसे बढ़ा दिया गया है। अब एम्स में 40 बेड की व्यवस्था की जा रही है। ब्लैक फंगस वार्ड के अलावे कोरोना वार्ड में भी इस बीमारी का इलाज किया जा रहा है। राज्य सरकार ने अन्य अस्पतालों में भी इलाज की व्यवस्था की है। 



अश्विनी चौबे ने लोगों से बेवजह ज्यादा परेशान होने से बचने और इसके समुचित इलाज के लिए केंद्र और राज्य सरकार के अस्पतालों में इलाज कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस का इलाज संभव है और हमारे अस्पतालों में उपलब्ध है। इसके लक्षण को देखते ही आप तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए संपर्क करें।  केंद्र और राज्य सरकार आम लोगों के इलाज के लिए सभी प्रकार से तत्पर हैं।