शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
08-Aug-2021 07:53 PM
By
DELHI : असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद का मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुलझाएंगे। पीएम मोदी दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद के मसले पर हस्तक्षेप करने वाले हैं। मिजोरम के साथ सीमा विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में सीमा विवाद के निपटारे को लेकर प्रधानमंत्री असम के मुख्यमंत्री को अपनी तरफ से सुझाव देंगे।
आपको बता दें कि 26 जुलाई को दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद में असम पुलिस के छह स्टाफ और एक नागरिक के की मौत हो गई थी। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए थे। असम की बरात घाटी में एनएच 306 पर कई समूहों के आर्थिक नाकेबंदी करने के बाद मिजोरम के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रोक दी गई थी। हालांकि बाद में सीमा विवाद को लेकर असम और मिजोरम की तरफ से एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया था। दोनों राज्यों ने विवादित इलाके में तटस्थ बलों की तैनाती पर सहमति जताई थी और पुलिस बलों की पेट्रोलिंग को लेकर भी दोनों राज्य एकमत थे।
हालांकि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर अब तक स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दोनों राज्यों के बीच इस विवाद का निपटारा कर सकते हैं। असम के मुख्यमंत्री कि कल होने वाली मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभव है कि असम के मुख्यमंत्री के बाद मिजोरम के भी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करें।