नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार
21-Dec-2022 09:53 PM
By MANTU BHAGAT
ARARIA: अररिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 15 दिसंबर को नरपतगंज थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से 40 लाख रुपये अपराधियों ने लूटा था। इसी मामले का खुलासा आज पुलिस ने किया है। पुलिस ने घटना में शामिल पांच लुटरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूट के 23 लाख 92 हजार 500 बरामद हुए है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने यह कार्रवाई की है।
अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र में 15 दिसंबर को हरिओम ट्रेडर्स के मैनेजर प्रशांत चक्रवर्ती से हुए 40 लाख रुपए लूट कांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। लूट कांड के बाद अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह की ओर से फारबिसगंज एसडीपीओ शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने लूट के 23 लाख 92 हजार 500 रुपैये बरामद किये हैं। इस बात की जानकारी अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। लूटकांड में मुख्य मास्टरमाइंड ड्राइवर संजय चौहान था।