Bihar Transport News: बिहार के एक और DTO आए भ्रष्टाचार के लपेटे में ! कौन है हकीकत और सीमा...जिसके खाते में भेजा गया 1 लाख रू ? कटहल से लदे पिकअप वैन से 50 लाख का गांजा बरामद, ओडिशा से सासाराम लाई गई थी खेप Pahalgam Terror Attack: आतंकियों के बचाव में उतरी कांग्रेस, वाड्रा से लेकर मणिशंकर अय्यर तक, जानें किसने क्या कहा Maha Yagya: कोलकाता में 4 से 6 मई तक श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान, 7 जिलों में जल्द बनेगा 50 बेड वाला आयुष अस्पताल: मंगल पांडेय Supaul News: यथासंभव काउंसिल ने "मां का सम्मान, वृक्ष का दान" कार्यक्रम का किया आयोजन, VIP नेता संजीव मिश्रा हुए शामिल Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल दोस्त से मिलने निकला नाबालिग छात्र 3 दिन से गायब, पटना पुलिस के हाथ अब तक खाली Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना
13-Dec-2022 07:59 PM
By amit kumar
ROHTAS: 20 साल से फरार इनामी कुख्यात नक्सली शेख अख्तर को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान आशीष भारती ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नक्सल मुक्त रोहतास बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है। इसी कड़ी में 20 वर्षों से फरार इनामी कुख्यात नक्सली शेख अख्तर को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शेख अख्तर की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि उक्त नक्सली 20 वर्षों से फरार था। शेख अख्तर के खिलाफ नौहट्टा थाने में ही कई मामले दर्ज हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी के सोनभद्र जिले के पुलिस से संपर्क साधा गया और संयुक्त कार्रवाई की गयी।
नौहट्टा थाना क्षेत्र के नौडीहा के रहने वाले शेख खुर्शीद के बेटे कुख्यात नक्सली शेख अख्तर को गिरफ्तार किया गया। शेख अख्तर पर पुलिस पर हमला करने, लेवी वसूलने, नक्सली गतिविधियां में शामिल होने के कई मामले दर्ज हैं। कुख्यात नक्सली शेख अख्तर की गिरफ्तारी के बाद अब रोहतास में नक्सली गतिविधियां कम होने की बात कही जा रही है।