Bihar Assembly Elections 2025: इस दिन आपको भी घर से निकलना है बाहर तो ध्यान दें, बदल दिए गया शहर का ट्रैफिक रुल; पढ़िए पूरी खबर BIHAR ELECTION :JDU विधायक पर बगावत, कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने उठाई टिकट काटने की मांग; क्या नीतीश कुमार पूरी करेंगे मांग BIHAR POLICE : विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, वाहन चेकिंग में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार Vice President of India: सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, लंबे समय के बाद सामने आए धनखड़ BIHAR NEWS : पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, परिजनों ने किया सड़क जाम Corruption in Bihar : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर आय से अधिक संपत्ति का केस, करोड़ों की संपत्ति और नोट बरामद Bihar Assembly Elections 2025: क्या मुस्लिम वोट बैंक पर अब भी RJD का है वर्चस्व? आंकड़े बताते हैं सच; जानिए... Bihar News: आजादी के बाद पहली बार बिहार के इस जिले में पहुंचेगी ट्रेन, तैयारी शुरू.. BIHAR CRIME : बिहार से शुरू होगी दो अमृत भारत ट्रेनें, टाइम टेबल जारी; वंदे भारत एक्सप्रेस Bihar Teacher News: बिहार शिक्षक बहाली में धांधली! अब हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब, मुश्किलों में ACS!
26-Aug-2024 07:02 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा के अचानक गिरने से मालवन के राजकोट किले में अफरा-तफरी मच गयी। इस प्रतिमा का अनावरण पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। प्रतिमा के गिरने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को महाराष्ट्र के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था। अब करीब 8 महीने बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई। हालात ये हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में महापुरुषों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।
ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि पिछले तीन दिन से भारी आंधी बारिश हो रही है। शायद इसी कारण से मूर्ति ढह कर नीचे गिर गयी। हालांकि कि मामले की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। बता दें कि 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था।
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाए अभी सालभर भी ठीक से नहीं हुआ और आज यह अचानक टूटकर गिर पड़ा। मूर्ति के गिरने का सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। वही इसे लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। यह आरोप लगाया जा रहा है कि मूर्ति के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया है यही कारण है कि यह भरभराकर जमीन पर गिर पड़ा।
महाराष्ट्र: शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी,
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 26, 2024
PM मोदी ने पिछले साल किया था अनावरण#ChhatrapatiShivajiMaharaj #छत्रपती_शिवाजी pic.twitter.com/E6WMLvuWJX
BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।
— Congress (@INCIndia) August 26, 2024
नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को महाराष्ट्र के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।
अब करीब 8 महीने बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई।
हालात ये हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में महापुरुषों को भी नहीं बख्शा जा… pic.twitter.com/KLSy4Jkr8S