ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, इन 7 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे लग्जरी रेल कोच रेस्टोरेंट, महाराजा एक्सप्रेस जैसा होगा अनुभव Bihar News: बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, इन 7 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे लग्जरी रेल कोच रेस्टोरेंट, महाराजा एक्सप्रेस जैसा होगा अनुभव BIHAR NEWS : बिहार में नहीं थम रहा अपराध ! डकैतों ने परिवार को बंधक बना लाखों लूटा, जांच में जुटी पुलिस Bihar Crime News: बिहार में स्कूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल BIHAR NEWS : पिता से कहासुनी के बाद दर्दनाक घटना, नारियल बेचने वाले युवक ने उठाया खौफनाक कदम Tejashwi Yadav on Bihar Band : Tejashwi Yadav on Bihar Band: तेजस्वी यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘गुंडई के बावजूद एक वार्ड तक बंद नहीं करा पाए’ CBSE 2026 Board Exams : इन छात्रों के लिए 'परीक्षा संगम पोर्टल' पर विशेष रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानिए क्या है CBSE का नया रूल Congress Bihar comment : बीड़ी और बिहार दोनों B से शुरू होते हैं: कांग्रेस ने बिहार का उड़ाया मजाक, BJP-JDU भड़की BIHAR ELECTION : BIHAR ELECTION : जदयू के कद्दावर नेता के आने से पहले पाला बदलकर आए विधायक के माथे पर दिखने लगे पसीने, सबसे बड़ा सवाल बच पाएगा किला Bihar News: बैंक से पैसे निकालकर लाना भी चिंता का विषय, चोरों ने अब महिला को बनाया अपना शिकार

25 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, बिहार-झारखंड में दर्ज हैं 24 संगीन मामले

25 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, बिहार-झारखंड में दर्ज हैं 24 संगीन मामले

25-Feb-2022 09:27 PM

By

DESK : झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25 लाख के इनामी नक्सली विमल यादव उर्फ उमेश यादव उर्फ राधेश्याम ने शुक्रवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। रांची के डोरंडा स्थित क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में झारखंड पुलिस, CRPF, झारखंड जगुआर व कोबरा बटालियन के अधिकारियों के सामने इनामी उग्रवादी ने हथियार डाल दिए।


25 लाख के इनामी नक्सली विमल यादव उर्फ उमेश यादव उर्फ राधेश्याम वर्ष 1993 में नक्सल संगठन से जुड़ा था। दस्ते में कुरियर बॉय के रूप में अपने काम की शुरूआत की और देखते ही देखते वह कुख्यात नक्सली बन गया। बिहार-झारखंड में इसके खिलाफ कुल 24 मामले दर्ज थे जिसमें 14 बड़े कांडों में यह शामिल रहा।


बिहार के जहानाबाद का रहने वाला विमल यादव नक्सली संगठन के नेता अरविंदम के साथ संगठन में शामिल हुआ था। वर्तमान में माओवादियों के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाले बूढ़ा पहाड़ इलाके में उसका बड़ा खौफ था। यह उग्रवादी वर्ष 2005 में सब जोनल कमांडर बना। 2009 में जोनल कमांडर बना। 2011 में रीजनल सदस्य बना। 2014 में SAC सदस्य बना। दिसंबर 2018 में प्लाटून ERB बना । 2019 में सुधाकरण के जाने के बाद प्लाटून का चार्ज लिया।


उमेश यादव के घर का नाम राधेश्याम यादव था। जब संगठन से जुड़ा तो विमल यादव नाम दिया गया। वर्ष 1993 में वह इंटर का छात्र था। उस समय चचेरे भाई रामबालक प्रसाद यादव एवं बेचन यादव के साथ जमीन विवाद हुआ। इस वजह से वह मजदूर किसान संग्राम समिति में काम करने लगा। धीरे-धीरे वह उग्रवादियों के करीब होता चला गया। आत्मसमर्पण करने के बाद विमल ने बताया कि संगठन लक्ष्य से भटक गया है और वर्तमान में भाकपा माओवादी संगठन सिर्फ लेवी वसूलने वाला संगठन बनकर रह गया है।