ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम JDU विधायक के भांजे की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई ने घटना को दिया था अंजाम Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस IOCL में प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ आमरण अनशन, पूर्वी क्षेत्र के सभी लोकेशनों पर विरोध प्रदर्शन जारी

12 साल बाद फिर अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रही सुनीता विलियम्स, बोलीं- घर वापस जाने जैसा होगा

12 साल बाद फिर अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रही सुनीता विलियम्स, बोलीं- घर वापस जाने जैसा होगा

06-May-2024 10:30 PM

By First Bihar

DESK: 12 साल बाद फिर 59 साल की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रही हैं। भारतीय मूल की महिला अंतरिक्ष यात्री एक बार फिर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी और इतिहास रचेंगी। इस बार बुच विल्मोर के साथ बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से सुनीता अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी। 


बता दें कि सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। सुनीता से पहले कल्पना चावला अंतरिक्ष जा चुकी है। सुनिता विलियम्स को 30 तरह के लड़ाकू विमानों पर 3000 से ज्यादा घंटों की उड़ान भरने का अनुभव है। नासा के अनुसार भारतीय समयानुसार सुबह 8:04 मिनट पर कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया जाएगा। दोनों अंतरिक्ष यात्री एक सप्ताह तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रहेंगे।


मीडिया से बातचीत करते हुए सुनीता ने कहा कि वह थोड़ी सी घबराई हुई हैं। लेकिन नए अंतरिक्ष यान में उड़ान भरने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब मैं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचूंगी, तो यह घर वापस जाने जैसा होगा। बता दें कि इस मिशन पर एक अरब डॉलर से ज्यादा का खर्च होंगे। यदि मिशन कामयाब होता है तो अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जाएगा। क्योंकि पहली बार बोइंग स्टारलाइनर के माध्यम से किसी अंतरिक्ष यात्री को स्पेस ले जाया जा रहा है। 


इससे पहले 2020 में स्पेसएक्स के एयरक्राफ्ट ने यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा था। सुनीता विलियम्स अब तक दो बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं। इससे पहले 2006 और 2012 में वो अंतरिक्ष जा चुकी हैं। 2006 में 195 दिन और 2012 में 127 दिन यानि उस वक्त कुल 322 दिन सुनीता ने अंतरिक्ष में समय बिताए थे। इस बार फिर सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रही हैं। उनकी यह यात्रा मंगलमय हो यह शुभकामना फर्स्ट बिहार की टीम की तरफ से है।